मंगलवार, 10 जुलाई 2012

राजाबाबू सिंह की सेवाएँ केन्द्र को


राजाबाबू सिंह की सेवाएँ केन्द्र को

(महेंद्र देशमुख)

बालाघाट (साई)। राज्य शासन द्वारा पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट रेंज श्री राजाबाबू सिंह की सेवाएँ भारत सरकार, गृह मंत्रालय को सौंप दी हैं। सेवाएँ 5 वर्ष अथवा अन्य आगामी आदेश तक के लिए सौंपी गयी है। भारत सरकार द्वारा श्री सिंह को इण्डो-तिब्बत बार्डर पुलिस बल में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल के पद पर नियुक्त किया गया है।

कुलेश बने सीईओ जिला पंचायत सिवनी


कुलेश बने सीईओ जिला पंचायत सिवनी

भोपाल (साई)। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा एवं ग्रामीण विकास सेवा के 29 अधिकारियों का स्थानांतर एवं नवीन पद-स्थापना की गई है।
आज जारी आदेश के अनुसार श्री नंद कुमारम् को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सागर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सिंगरौली, श्री मूलचन्द वर्मा को अपर संचालक, उच्च शिक्षा संचालनालय, भोपाल से उप सचिव मंत्रालय, श्री आर.पी. भारती को अपर कलेक्टर, दतिया से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, बड़वानी, श्री अमर सिंह बघेल को अपर कलेक्टर, रतलाम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, अलीराजपुर, श्री आर.के. मिश्रा को अपर कलेक्टर, ग्वालियर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, धार पदस्‍थ किया गया है।
इसी तरह श्री निसार अहमद को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, श्योपुरकलां से उप प्राचार्य, राज्य-स्तरीय प्रशिक्षण शाला, ग्वालियर, श्री रवीन्द्र सिंह को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, उज्जैन से अपर कलेक्टर, इंदौर, श्री अभय कुमार वर्मा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, पन्ना से उप सचिव, मंत्रालय, श्री दीपक सिंह को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, धार से मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदौर विकास प्राधिकरण, इंदौर पदस्‍थ किया गया है।
शासन द्वारा जारी आदेश में श्री मनोज खत्री को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सिंगरौली से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सागर, श्री जगदीश चन्द जटिया को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, दमोह, श्री अमर सिंह चंदेल को संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन संचालनालय, भोपाल से उप सचिव, मंत्रालय, श्री एम.पी. पटेल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) ग्वालियर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, उज्जैन पदस्‍थ किया गया है।
इसके अलावा री एच.पी. वर्मा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, शिवपुरी से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, श्योपुर कलां, श्री चन्द्रशेखर वालिम्बे को अपर कलेक्टर, छतरपुर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, पन्ना, डॉ. जे.पी. दुबे को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, दमोह से अपर कलेक्टर, दमोह, श्री दीपक सक्सेना को प्रबंधक मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन, भोपाल से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, नरसिंहपुर पदस्‍थ किया गया है।
सामान्‍य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में श्री संदीप कुमार माकिन को अपर आयुक्त नगर निगम, ग्वालियर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सीधी, श्री सुरेश कुमार को संयुक्त कलेक्टर, ग्वालियर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, बालाघाट, श्री चन्द्रमौली शुक्ला को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, इंदौर विकास प्राधिकरण, इंदौर से संयुक्त कलेक्टर, इंदौर, श्री शीलेन्द्र सिंह को अपर कलेक्टर, इंदौर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जबलपुर, श्री कमल चन्द नागर को उप परियोजना संचालक, प्रोजेक्ट उदय, भोपाल से संयुक्त कलेक्टर, टीकमगढ़ पदस्‍थ किया गया है।
इसके अलावा सुश्री वंदना चौहान को डिप्टी कलेक्टर, होशंगाबाद से उप परियोजना संचालक, प्रोजेक्ट उदय, भोपाल, श्री इच्छित गढ़पाले को डिप्टी कलेक्टर, सीहोर से विशेष सहायक राज्य मंत्री महिला-बाल विकास (स्वतंत्र प्रभार) के पास, श्री रिंकेश वैश्य को डिप्टी कलेक्टर, भिण्ड को डिप्टी कलेक्टर, गुना, श्री ह्रदयेश कुमार श्रीवास्तव को डिप्टी कलेक्टर, रीवा से डिप्टी कलेक्टर, सीहोर, श्री राजेश शुक्ला को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, बड़वानी से संयुक्त आयुक्त, ग्रामीण विकास विभाग, भोपाल, श्री सुरेश्वर सिंह को संयुक्त आयुक्त, ग्रामीण विकास विभाग, भोपाल से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, बुरहानपुर एवं श्री छोटे सिंह, अपर संचालक, उच्च शिक्षा संचालनालय, भोपाल का संयुक्त आयुक्त, भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त, ग्वालियर के पद पर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।

28 आईएएस बदले


28 आईएएस बदले

भोपाल (साई)। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 28 अधिकारियों के स्थानांतरण कर पद-स्थापना आदेश जारी किये गये हैं। श्रीमती स्नेहलता कुमार भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति से लौटने पर  वि.क.अ.-सह-आवासीय आयुक्त, मध्यप्रदेश नई दिल्ली तथा विशेष आयुक्त (समन्वय), नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री विनोद कुमार, श्रमायुक्त को  सचिव, मानव अधिकार आयोग, भोपाल, श्री अश्विनी कुमार राय (1990) नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन संचालक एड्स का अतिरिक्त प्रभार को सचिव ‘‘कार्मिक’’ मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग पदस्‍थ किया गया है।
 श्री संजय दुबे (1993) प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश वित्त निगम, इंदौर तथा प्रबंध संचालक, औद्योगिक केन्द्र विकास निगम, इंदौर का अतिरिक्त प्रभार को श्रमायुक्त, मध्यप्रदेश इंदौर तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश वित्त निगम, इंदौर तथा प्रबंध संचालक, औद्योगिक केन्द्र विकास निगम, इंदौर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्रीमती दीपाली रस्तोगी, आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण को  पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक, मुद्रांक, मध्यप्रदेश पदस्‍थ किया गया है।
श्री उमाकांत उमराव, सदस्य वित्त, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण तथा प्रबंध संचालक, नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट कम्पनी लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार को  आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, श्री राघवेन्द्र सिंह, कलेक्टर, इंदौर को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल, श्रीमती एम. गीता, कलेक्टर, उज्जैन को  नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा संचालक, एड्स का अतिरिक्त प्रभार, श्रीमती मधु खरे
अपर आयुक्त, आदिवासी विकास, मध्यप्रदेश को सचिव, लोक सेवा आयोग, मध्यप्रदेश, इंदौर पदस्‍थ किया गया है।
सामान्‍य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में श्री आकाश त्रिपाठी, अपर सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय तथा अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को  कलेक्टर, इंदौर, श्री मुकेश चन्द्र गुप्ता, कलेक्टर, देवास को  आयुक्त, मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल, भोपाल, श्री आर.के. शर्मा, कलेक्टर, रतलाम को  अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खनिज साधन विभाग पदस्‍थ किया गया है।
सामान्‍य प्रशासन विभाग के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि श्री केदार लाल शर्मा, सचिव, मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल, भोपाल को अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, श्री संतोष कुमार मिश्रा, अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग को सचिव, मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल, भोपाल, श्री कवीन्द्र कियावत, कलेक्टर, खण्डवा को कलेक्टर, सीहोर, श्री एम.के. अग्रवाल, सचिव, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर को  कलेक्टर, देवास, श्री नीरज दुबे, कलेक्टर, शहडोल को कलेक्टर, खण्डवा, श्री सी.बी. सिंह, कलेक्टर, विदिशा को कलेक्टर, धार, श्री बी.एम. शर्मा, कलेक्टर, धार को  कलेक्टर, उज्जैन पदस्‍थ किया गया है।
इसके साथ ही साथ श्री एन.एस. भटनागर कलेक्टर, उमरिया को अपर आयुक्त (राजस्व), जबलपुर संभाग, जबलपुर, श्री अशोक कुमार भार्गव, कलेक्टर, अशोकनगर को  कलेक्टर, शहडोल, श्री आनंद कुमार शर्मा, अतिरिक्त संचालक, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर को कलेक्टर, विदिशा, श्री सुरेन्द्र कुमार उपाध्याय, उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग को कलेक्टर, उमरिया श्री संजय गोयल, कलेक्टर, सीहोर को  उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पदस्‍थ किया गया है।
राज्‍य शासन ने श्री राजीवचन्द्र दुबे, उप सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय को  कलेक्टर, रतलाम, श्रीमती जी.व्ही. रश्मि, कलेक्टर, डिण्डोरी को  उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, श्री नागर गोजे मदान विभीषण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, हरदा को  कलेक्टर, डिण्डोरी एवं श्री भोडवे संकेत शांताराम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सिवनी को  कलेक्टर, अशोकनगर बनाया गया है।
इसके साथ ही साथ श्रीमती स्नेहलता कुमार वि.क.अ.-सह-आवासीय आयुक्त, मध्यप्रदेश नई दिल्ली तथा विशेष आयुक्त (समन्वय), नई दिल्ली (अतिरिक्त प्रभार) का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री शिवानंद दुबे, भाप्रसे (1996), सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग केवल आवासीय आयुक्त, मध्यप्रदेश नई दिल्ली तथा विशेष आयुक्त (समन्वय), नई दिल्ली के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
उपरोक्तानुसार श्री विनोद कुमार, सचिव, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री एम.के. वार्ष्णेय, आयुक्त-सह-संचालक, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास तथा सचिव, मानव अधिकार आयोग केवल सचिव, मानव अधिकार आयोग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
श्री राघवेन्द्र सिंह (1997) द्वारा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री पंकज राग आयुक्त-सह-संचालक, पुरातत्व संग्रहालय, प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम तथा पदेन सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पर्यटन विभाग केवल प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के कार्यभार से मुक्त होंगे।
श्री मुकेश चन्द्र गुप्ता, द्वारा आयुक्त, मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री के.सी. गुप्ता, भाप्रसे (1992), आयुक्त-सह-संचालक, नगर एवं ग्रामीण निवेश तथा आयुक्त, मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल केवल आयुक्त, मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
श्रीमती दीपाली रस्तोगी, भाप्रसे (1994) द्वारा पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक, मुद्रांक का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री मनीष रस्तोगी, भाप्रसे (1994), आयुक्त बजट एवं पदेन सचिव, मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग तथा पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक, मुद्रांक केवल पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक, मुद्रांक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
श्री एन.एस. भटनागर, अपर आयुक्त (राजस्व), जबलपुर संभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री जी.पी. श्रीवास्तव, संचालक, कौशल विकास, जबलपुर तथा अपर आयुक्त (राजस्व), जबलपुर संभाग केवल अपर आयुक्त (राजस्व), जबलपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

विद्यार्थी देश में ही सेवाएँ देकर देश की प्रगति में भागीदार बनें


विद्यार्थी देश में ही सेवाएँ देकर देश की प्रगति में भागीदार बनें

भोपाल (साई)। राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने कहा है कि देश के उच्च और उत्कृष्ट शिक्षा संस्थानों से शिक्षा पूरी करने वाले छात्र देश में ही रहकर अपने ज्ञान, कौशल तथा विभिन्न विषयों की विशेष दक्षताओं का सदुपयोग देश की प्रगति और देश के लोगों का जीवन स्तर ऊँचा उठाने में करें। राज्यपाल आज नई विधान सभा के सभागार में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। श्री यादव ने कहा कि देश के युवकों को उच्चतम और उत्कृष्ट श्रेणी की शिक्षा ग्रहण करने के लिए अधिकतम अवसर और पर्याप्त संस्थान देश में ही उपलब्ध कराये जाने चाहिए। इस अवसर पर राज्यपाल श्री यादव ने भारत सरकार की राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद, नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रो. गोवर्धन मेहता को अधोसंरचना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए विश्वविद्यालय की मानद उपाधि डॉक्टर ऑफ साइंस से विभूषित किया।
राज्यपाल श्री यादव ने छात्रों से कहा कि भारतीय परम्पराओं में ज्ञान को जीवन का पथ-प्रदर्शक बताया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ ही छात्रों को अपना दृष्टिकोण, आचरण और व्यवहार ऐसा बनाना होगा जो उन्हें राष्ट्र विकास के लिए प्रेरित करता रहे।
राज्यपाल श्री यादव ने कहा कि हमारे देश की शिक्षा पद्धति का प्राचीन इतिहास अत्यंत गौरवपूर्ण रहा है। गुरू-शिष्य परम्परा और गुरू-दीक्षा जैसी परम्पराओं से हमारा इतिहास समृद्ध है। मुझे विश्वास है कि हमारे इंजीनियर्स अपनी तकनीकी दक्षता और ज्ञान के समुचित उपयोग से हमारे संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कर सकेंगे। उन्होंने शिक्षा संस्थानों से उत्कृष्टता और गुणवत्ता बनाये रखते हुए अपनी स्थापना की सार्थकता सिद्ध करते रहने का आग्रह किया।
समारोह में 66 छात्रों को पीएचडी की डिग्री दी गईं। प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले वर्ष 2010 और वर्ष 2011 के लिए तीन-तीन छात्रों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया गया। विश्वविद्यालय की ओर से वर्ष 2010 के लिए 25 और वर्ष 2011 के लिए 28 छात्र को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक दिये गये। इसी प्रकार वर्ष 2010 के लिए 25 छात्र और वर्ष 2011 के लिए 27 छात्रों को विश्वविद्यालय रजत पदक से सम्मानित किया गया।
नौगाँव में खुलेगा इंजीनियरिंग कॉलेज
दीक्षांत समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा है कि शहडोल और झाबुआ के साथ ही छतरपुर जिले के नौगाँव में भी नया इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष समय पर पी.ई.टी. एवं पी.पी.टी. परीक्षाएँ करवाई जाकर विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का स्तर इतना श्रेष्ठ बनाना है कि अन्य प्रदेशों में छात्र यहाँ पढ़ने आएँ। उन्होंने बताया कि युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए अनेक पॉलीटेक्निक और आई.टी.आई प्रारंभ किए जा रहे हैं।
तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री श्री महेन्द्र हार्डिया ने कहा कि विद्यार्थी यहाँ ली गई शपथ का हमेशा पालन करें।
प्रो. गोवर्धन मेहता ने कहा कि विद्यार्थी देश और मानवता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि इस जमाने में गुड नही, बेस्ट बनने की जरूरत है। राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीयूष त्रिवेदी ने विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रमों एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती अजीता वाजपेयी पाण्डेय, अन्य अधिकारी एंव विद्यार्थी उपस्थित थे।