सिवनी आ सकते हैं अनिल माधव दुबे
(राजेश शर्मा)
भोपाल (साई)। विधानसभा चुनावों में
सिवनी जिले के चारों विधानसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ
रायशुमारी के लिए राज्य सभा सदस्य अनिल माधव दुबे सितम्बर के पहले सप्ताह में
सिवनी आ सकते हैं। सिवनी भाजपा में मची सर फुटव्वल के लिए हाईकमान ने अनिल माधव
दुबे को मामला निपटाने के लिए पाबंद किया है।
भारतीय जनता पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों
ने समाचार एजेेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि सिवनी में दो बार नाराज कार्यकर्ताओं
द्वारा की गई जबर्दस्त नारेबाजी की गूंज भोपाल और दिल्ली तक सुनाई दी है। सोशल
मीडिया सहित कुछ न्यूज वेब साईट्स पर इन खबरों के चलन से शीर्ष नेतृत्व के कान खड़े
हो गए हैं। सूत्रों का कहना है कि आज भी रायशुमारी के दौरान कुछ नेताओं के खिलाफ
लगे नारों ने शीर्ष नेताओं की नींद में खलल डाला है।
सूत्रों की मानें तो भाजपा के वरिष्ठ
नेता और राज्य सभा सदस्य अनिल माधव दुबे सितम्बर के पहले सप्ताह संभवतः अगले
सप्ताहांत तक सिवनी पहुंचकर कार्यकर्ताओं से रूबरू हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार
अनिल माधव दुबे को सिवनी में कार्यकर्ताओं के प्याले में उठे तूफान को थामने की
जवाबदेही सौंपी गई है।


New Delhi Time









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें