शनिवार, 16 जून 2012

सायना कश्यप सेफा में


सायना कश्यप सेफा में

(टी.विश्वनाथन)

जकार्ता (साई)। इंडोनेशियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में जहां वूमैन सिंगल से सायना नेहवाल और मैन सिंगल से पुरुपल्ली कश्यप सेमीफाइनी में पहुंच गये हैं। सेफाइनल में सायना का मुकाबला आज कोरिया की जी हिमतुंग से होगा, जिनके खिलाफ सानिया का कैरियर रिकॉर्ड ३-० का रहा है।
वहीं इसके वरफ्त इंडोनिया के साइमन सेंतूसू के साथ आज सेमीफाइनल खेले जा रहे पी कश्यम को अपने पिछले तीनों मैचों में सेंतूसू से हार का सामना करना पड़ा है। फुटबॉल के मैदान पर चलें तो यूरो कप से खबर यह है कि कल ग्रुप डी के मैच में फ्रांस ने यूक्रेन को २-० से हरा दिया है लेकिन स्वीडन को इंग्लैंड के साथ एक नजदीकी मैच में दो के मुकाबले तीन गोलों से हार का सामना करना पड़ा।
कल एआईटीए यानी ऑल इंडिया टेनिस एसोसियेशन की बंगलूर में बैठक थी जिसमें एक अहम फैसला लिया गया कि लंदन ओलंपिक के मैन्स कपल में भारत एक जोड़ी भेजेगा और वर्ल्ड रैंकिंग में सातवें नंबर पर काबिज होने की वजह से डायरेक्ट एंट्री लेने वाले लिएंडर पेस के पार्टनर रोहन बोपन्ना या कोई और नहीं बल्कि महेश भूपति ही होंगे। यानी सारे वैचारिक मतभेदों के बावजूद अब लंदन ओलंपिक में लिएंडर या महेश साथ खेलते हुए नजर आयेंगे।

मैक्सिको आएंगे मनमोहन

मैक्सिको आएंगे मनमोहन

(ब्यूरो)

लॉस काबोस (साई)। प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह मैक्सिको के लॉस काबोस में पैसिफिक रिसॉर्ट में जी-२० शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे । पीएम आज मैक्सिको और ब्राजील की एक सप्ताह की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। बाद में डा. सिंह सतत विकास के बारे में रियो प्लस ट्वंटी सम्मेलन में शामिल होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह मेैक्सिको के राष्ट्रपति फिलिप केलड्रॉन, जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ अलग अलग बैठक करेंगे। डा. सिंह जी-२० सम्मेलन के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांक्वा ओलांद से भी मुलाकात करेंगे।
यूरोजोन संकट की पृष्ठभूमि में हो रहे इस  शिखर सम्मेलन में वित्तीय प्रणाली को मजबूत बनाने तथा समावेशी आर्थिक विकास के उपायों पर चर्चा होगी। श्री अकबरउद्दीन ने कहा कि मेजबान देश मैक्सिकों ने पांच मुख्य विषय तय किये हैं जिन पर जी-२० देशों के नेता विचार-विमर्श करेंगे।
इस संबंध में कुछ बातें प्रमुखता से सामने आ रही हैं। पहली बात है विकास और रोजगार के आधार को मजबूत करने के लिये आर्थिक स्थिरता और सरंचनात्मक सुधार लाना, दूसरी आर्थिक विकास को प्रोत्साहन देने के लिए वित्तीय प्रणाली और समावेशी वित्त को मजबूत करना है।
तीसरा है कि सभी देशों को एक साथ जोड़ने वाले अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय योजना तैयार करना, चौथा खाद्य सुरक्षा और कीमतों के उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करना और पांचवां जलवायु परिवर्तन की चुनौती का मुकाबला करना तथा पर्यावरण के अनुकूल सतत विकास को बढ़ावा देना है।उन्होंने बताया कि रियो सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नेपाल के प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टराई, श्रीलंका के राष्ट्रपति महेंदा राजपक्षे से भी मिलेंगें। डाक्टर मनमोहन सिंह ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुला द सिल्वा से भी मुलाकात करेंगे।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने अब तक की सभी जी-२० शिखर परिषदों में हिस्सा लिया है। अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री बने डॉ. मनमोहन सिंह की सलाह ऐसे वैश्विक मंच पर महत्वपूर्ण बनी रहेगी। विश्व के अनेक देश इस वक्त आर्थिक विकास में धीमापन का सामना कर रहे हैं तब डॉ. सिंह जी-२० के नेताओं को वर्तमान आर्थिक अस्थिरता को ठीक करने के कदम उठाने और खुला व्यापार, नौकरियां और आर्थिक विकास द्वारा गणतंत्र को गति देने के लिये ठोस कदम उठाने का अनुरोध भी कर सकते हैं।

बच्चों को अश्लीलता परोसे शिक्षण संस्थान

बच्चों को अश्लीलता परोसे शिक्षण संस्थान

(एडविन अमान)

अहमदाबाद (साई)। नरेंद्र मोदी की अगुआई में गुजरात में शिक्षण संस्थानों में जमकर अश्लीलता परोसी जा रही है। कुत्सिक और घ्रणित मानसिकता के शिक्षकों द्वारा बच्चों को द्विअर्थी मतलब वाले चुटकुले सुुनाए जाकर उनकी मति भ्रष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। बच्चों के पालकों में इस बात को लेकर रोष और असंतोष गहरा गया है।
गुजरात में स्कूलों में बच्चों को अश्लील जोक्स पढ़ाए जा रहे हैं। यह चौंकाने वाला सच गुजरात के सरकारी प्राइमरी स्कूलों का है, जहां पिछले दो महीनों से बच्चे अश्लील जोक्स पढ़ रहे हैं। इन स्कूलों में पढ़ रहे अभिभावकों को इस बात की चिंता है कि इससे उनके बच्चों की मानसिकता पर बहुत बुरा असर पड़ेगा।
दरअसल, सर्व शिक्षा अभियान के तहत पांचवीं तक के बच्चों को बाल साहित्य के नाम पर एक पत्रिका बांटी गई है, जिसमें ऐसे चुटकुले हैं, जिन्हें बच्चे क्या बड़े भी पढ़कर शर्मा जाएं। बच्चों को बांटी गई इस पत्रिका को लेकर गुजरात में शिक्षा से जुड़े लोगों में गुस्सा है। लेकिन जब मामले ने तूल पकड़ा तो प्रकाशक ने पत्रिका को वापस लेने और इसके लिए जिम्मेदार शख्स के खिलाफ कार्रवाईकी बात कही है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कुछ स्कूलों में इसके पहले देश का सबसे बड़ा मजाकर कर हिंदी वर्णमाला में च से चाकू और ब से बम पढ़ाया जा रहा था। इस पर आपत्ति जताई गई थी, जिसके बाद किताबों में बदलाव किया गया।

माया के बंगले की सज्जा पर खर्च हुए 87 करोड़

माया के बंगले की सज्जा पर खर्च हुए 87 करोड़

(दीपांकर श्रीवास्तव)

लखनउ (साई)। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी सदस्यों के शर्म-शर्म के नारे के बीच विधानसभा में शुक्रवार को सरकार ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के बंगले की साज-सज्जा पर करीब 87 करोड़ रुपये खर्च हुए। प्रश्न काल के दौरान सपा के रविदास मेहरोत्र के सवाल के जवाब में प्रोटोकाल राज्यमंत्री अभिषेक मिश्र ने बताया कि विद्युत अनुरक्षण पर 11.49 लाख रुपये और सिविल अनुरक्षण पर 8.66 लाख रु पये व्यय हुए, जबकि अन्य निर्माण कार्यों पर 8656.20 लाख रु पये व्यय किये गये। मेहरोत्र ने लिखित प्रश्न में जानना चाहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री के बंगले के निर्माण में वित्तीय गड़बड़ी हुई हैं।
मिश्र ने कहा कि वित्तीय गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली है इसलिए इसकी कोई जांच नहीं हुई। खर्च हुई धनराशि का आडिट न होने की वजह से वित्तीय अनियमितताओं पर अभी टिप्पणी किया जाना संभव नहीं है। मायावती के सरकारी बंगले में किये गये खर्च को लेकर समाजवादी पार्टी हमेशा आक्रामक रही है और इसे जनता के गाढ़ी कमाई की बर्बादी बताती रही है।

दलाई लामा ब्रिटेन पहुंचे

दलाई लामा ब्रिटेन पहुंचे

(अभिलाषा जैन)

लंदन (साई)। तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने चीन और लीड्स सिटी कॉंसिल के बीच उभरे विवाद की पृष्ठभूमि में आज अपनी आठ दिवसीय ब्रिटेन यात्रा शुरु की। लीड्स सिटी कॉंसिल नगर में ओलंपिक पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रही है।
उधर, चीन ने कथित तौर पर धमकी दी है कि अगर दलाई लामा को नगर का दौरा करने और व्याख्यान देने की अनुमति दी गयी तो वह शिविर से अपने एथलीटों को हटा सकता है और लीड्स के साथ किए गए 25 लाख पाउंड के ठेके को रद्द कर सकता है।
ब्रिटेन और चीन के संबंध उस समय ही कटु होने लगे जब प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और उप प्रधानमंत्री निक क्लेग ने मई में लंदन आए दलाई लामा से मुलाकात की थी। वह टेम्पलटन सम्मान ग्रहण करने के लिए लंदन आए थे। दलाई लामा आज मैनचेस्टर हवाई अड्डा पहुंचे। व्याख्यान के आयोजकों ने कहा कि दलाई लामा को कोई राजनीतिक भाषण देने नहीं आ रहे हैं बल्कि वह व्यावसायिक नैतिकता के बारे में बोलेंगे।