मंगलवार, 4 जनवरी 2011

सूर्य ग्रहण

आज दिखेगा आंशिक सूर्य ग्रहण

नई दिल्ली (ब्यूरो) 2011 में पहली बार मंगलवार को देश के Ÿारी हिस्से में आंशिक सूर्य ग्रहण देखा जासकेगा। ग्रहण का यह अनोखा नजारा भारत के अलावा यूरोप, अरब प्रायद्वीपए Ÿारी अफ्रीका और पश्चिमएशिया के देशों में देखने को मिलेगा। भारतीय खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार आंशिक सूर्य ग्रहण की शुरुआतभारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 10 मिनिट 11 सेकन्ड बजे होगी और यह शाम चार बजकर तीसमिनिट 54 सेकन्ड तक चलेगा।
आंशिक सूर्य ग्रहण उस स्थिति में लगता है, जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच होकर गुजरता है। ऐसी स्थिति में पृथ्वी से सूर्य आंशिक तौर पर ही नजर आता है। उन्होंने बताया कि भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण का यह दृश्य कच्च्छ, राजस्थान, हरियाणा, Ÿार प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, Ÿाराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में देखा जा सकेगा। ज्यादातर जगहों पर ग्रहण को पूर्ण रूप से नहीं देखा जा सकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: