शनिवार, 26 नवंबर 2011

राहुल का मीडिया मैनेजमेंट आरंभ


राहुल का मीडिया मैनेजमेंट आरंभ

टीम राहुल में पत्रकारों का वर्चस्व बढ़ा

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। सियासी गलियारों में वजीरे आजम डॉ.मनमोहन सिंह की बिदाई की बेला नजदीक ही मानी जा रही है। राहुल गांधी को हालिया राजनैतिक परिस्थियों में प्रधानमंत्री बनाना आत्मघाती हो सकता है, इसीलिए उन्हें अपनी बीमारा माता श्रीमति सोनिया गांधी से अध्यक्ष पद लेने का मशविरा अखबरों के माध्यम से दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इक्कीसवीं सदी के कांग्रेस के अघोषित चाणक्य राजा दिग्विजय सिंह के इशारे पर ही सब कुछ प्लांट किया जा रहा है।

कांग्रेस के अंदरखाने से छन छन कर बाहर आ रही खबरों पर अगर यकीन किया जाए तो राहुल जल्द ही कांग्रेस की और राजा दिग्विजय सिंह देश की कमान संभालने वाले हैं। हाल ही नेहरू गांधी परिवार (महात्मा गांधी नहीं) के पारिवारिक और पेशे से पत्रकार पंडित मित्र के पुत्र जो एक बिजनिस दैनिक में लिखा भी करते हैं, को टीम राहुल में स्थान दिलाया गया है। टीम राहुल में अब जल्द ही पत्रकारों की तूती बोलती नजर आएगी।

टीम राहुल के उक्त युवा सदस्य दरअसल राजा दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में उनकी देश विदेश में अघोषित तौर पर पीआर संभालने वाले अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और दिग्गी राजा के तत्कालीन सचिव रहे आर.गोपालकृष्णन के दमाद भी हैं। चर्चाओं पर अगर यकीन किया जाए तो टीम राहुल के उक्त युवा सदस्य ने दिग्गी राजा के इशारे पर ही लेख लिखकर इस बात को हवा दी है कि वक्त आ गया है कि अब राहुल को संगठन की बागडोर सोनिया से अपने हाथों में ले लेना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: