गुरुवार, 13 सितंबर 2012

लैपटॉप डिजाइनर बिल का निधन


लैपटॉप डिजाइनर बिल का निधन

(अंकिता)

न्यूयार्क (साई)। लैपटॉप को दुनिया के सामने लाने वाले ब्रिटेन के औद्योगिक डिजाइनर और शिक्षक बिल मोगरिज का निधन हो गया। मोगरिज 69 वर्ष के थे। मोगरिज ने 1979 में दुनिया के पहले लैपटाप का डिजाइन तैयार किया था। नेशनल डिजाइन म्यूजियम के कापर हेविट्ट ने बताया कि संग्रहालय के 2010 से निदेशक रहे मोगरिज का शनिवार को निधन हो गया।
वह कैंसर से पीड़ित थे। मोगरिज ने कंप्यूटर ग्रिड कंपास का डिजाइन 1979 में तैयार किया, जिसका सर्वप्रथम उपयोग अमेरिकी सेना ने किया। उस समय इसका खुदरा मूल्य 8,150 डॉलर था। इसे अंतरिक्ष यान डिस्कवरी में 1985 में लगाया गया। मोगरिज ने 1969 में लंदन में एक डिजाइन कंपनी स्थापित की, जो आज प्रमुख वैश्विक परामर्श कंपनी आइडियो के नाम से जानी जाती है।
2010 में मोगरिज को ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया था। उन्होंने डिजाइनिंग मीडिया और डिजाइनिंग इंटरैक्घ्शंस नामक दो पुस्तकें भी लिखी। मोगरिज लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ आर्ट में इंटरैक्घ्शन डिजाइन में विजिटिंग प्रोफेसर भी थे। इसके अलावा स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, कैलिफोर्निया में डिजाइन में एसोसिएट प्रोफेसर रहे। एक आर्टिस्ट और सिविल सेवक के बेटे मोगरिज का जन्म 25 जून, 1943 को लंदन में हुआ था। उन्होंने सेंट्रल स्कूल ऑफ आर्ट एंड डिजाइन में औद्योगिक डिजाइन का अध्ययन किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: