रविवार, 24 मार्च 2013

पंजाब हरियाणा में तेज हवाएं


पंजाब हरियाणा में तेज हवाएं

(विक्की आनंद)

चंडीगढ़ (साई)। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में कल रात और आज तड़के तेज हवाएं चली और गरज के साथ छींटे पड़े। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी खबर है। कई स्थानों पर अब भी बादल छाए हैं और वर्षा होने की संभावना है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि तेज हवाओं के कारण गेंहू की फसल को नुकसान पहुंचा है, क्योंकि उसकी कटाई नजदीक है। कृषि विशेषज्ञों का मनाना है कि बिना मौसम की बरसात से रबी की फसल पर बुरा असर पड़ सकता है।
देखा जाए तो इस बेमौसमी बरसात ने पंजाब हरियाणा के किसानों को परेशानी में डाल दिया है। रात की तेज हवाओं और कहीं-कहीं हुई ओलावृष्टि से फसल को नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के कारण गेंहू की फसल गिर गई है और जिससे फसल के उत्पादन में कमी आ सकती है। फसल का नुकसान होने से राष्ट्रीय स्तर पर उत्पादन में भी कमी होने का डर रहता है। क्योंकि गेंहू भंडारण में सबसे अधिक गेंहू पंजाब व हरियाणा से ही की जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं: