बुधवार, 25 सितंबर 2013

तीन सौ रूपए में उपलब्ध है कैबिन!

तीन सौ रूपए में उपलब्ध है कैबिन!

(अखिलेश दुबे)

सिवनी (साई)। शहर के हृदय स्थल में अवस्थित एक हॉटल में महज तीन सौ रूपए में कैबिन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जो युवाओं के बीच चटखारेदार चर्चा का विषय बन चुकी है।
एक युवा ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर सामचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि शहर के मध्य में स्थित चाय, स्नेक्स आदि की एक होटल में प्रथम तल पर दो कैबिन बने हुए हैं। ये कैबिन युवाओं को महज तीन सौ रूपए प्रतिघंटा में मुहैया हो रहे हैं।
उक्त युवा ने बताया कि कैबिन बंद कर खाने का आर्डर दिया जाए, फिर नाश्ते या चाय कॉफी के साथ अंदर एक घंटे तक, आप अपने लड़का या लड़की मित्र के साथ क्या कर रहे हैं इस बात से किसी को लेना देना नहीं होता है। एक घंटे बाद वेटर आकर दरवाजा खटखटाता है, और फिर एक घंटा और बैठना हो तो पुनः तीन सौ ढीले करने होते हैं।
उक्त युवा ने बताया कि एक घंटे तक शहर के हृदय स्थल के बाजार में, चहल पहल भरे क्षेत्र में, अगर किसी को तीन सौ रूपए में एक घंटे तक शांति के साथ अपने साथी की बाहों में बैठने का मौका मिल रहा हो, तो भला इसे कौन छोड़ना चाहेगा? प्रेमी युगलों में यह होटल आशियाना के नाम से मशहूर हो चुका है। हां, पुलिस का निगरानी तंत्र भी या खुफिया पुलिस भी इस होटल में हाथ डालने से कतराती है।

उक्त युवा की मानें तो इन दो कैबिन में प्रेमी युगलों द्वारा तनहाई में सारी हदें पार तक कर ली जाती हैं। अगर आपको कहीं लाज हॉटल का कमरा लेना हो तो वह कम से कम चार पांच सौ में मिलेगा और बदनामी का डर अलग से सताएगा। हां, यह तीन सौ रूपए महज सिटिंग चार्ज है, आप या आपका पुरूष महिला साथी जो भी खाएगा उसका भोगमान अलग से ही भोगना पड़ेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: