जबलपुर रोड़ बंद!
धूमा के पास पुल पर फंसा ट्रक
(नीलेश स्थापक)
लखनादौन (साई)।
लखनादौन से धूमा के बीच लगभग दस किलोमीटर आगे पड़ने वाले सेढ़ नदी के पुल पर एक ट्रक
फंस जाने से जबलपुर का संपर्क सिवनी जिले से टूट गया है। लखनादौन और धूमा पुलिस की
मशक्कत के बाद भी इन पंक्तियों के लिखे जाने तक पुल के दोनों ओर लगभग दस किलोमीटर
तक की लंबी लाईन लगी हुई थी।
पुलिस सूत्रों ने
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि आज शाम लगभग चार बजे सेढ़ नदी के पुल पर एक दस
चक्का का एक पहिया पुल की जर्जर सड़क में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद भी इस वाहन
को पुल से नहीं हटाया जा सका। जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगना
आरंभ हो गई।
लखनादौन से जबलपुर
मार्ग पर धूमा की ओर लगभग दस किलोमीटर दूर स्थित बड़े पुल के नाम से विख्यात इस पुल
की हालत पहले से ही काफी जर्जर बताई जाती है। संबंधितों के ध्यानाकर्षण के बाद भी
इस पुल की सुध किसी ने भी नहीं ली है। जिसके चलते आए दिन इस पुल पर आवागमन बाधित
हो रहा है।
इन पंक्तियों के
लिखे जाने तक पुल के दोनों ओर लगभग दस किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग चुकी थीं।
लखनादौन और धूमा पुलिस जाम को हटाने का जतन कर रही हैं, पर उन्हें भी सफलता
मिलती नहीं दिख रही है।
दो स्थानों पर हुए
झगड़े
लखनादौन कोतवाली से
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम जोबा और चिपकना में गत रात्रि दो
गुटों के बीच अलग अलग जमकर विवाद हुआ, जिसमें अनेक घायल हो गए। बताया जाता है कि
विवाद का विषय पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद है। विस्तृत विवरण प्रतीक्षित है।


New Delhi Time









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें