रविवार, 1 जुलाई 2012

सेवाकर की नई व्यवस्था लागू


सेवाकर की नई व्यवस्था लागू

(प्रियंका श्रीवास्तव)

नई दिल्ली (साई)। आज से सेवा कर की नई व्यवस्था लागू हो जायेगी । सकारात्मक सूची में शामिल ३८ सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवाओं पर अब १२ प्रतिशत सेवाकर लगेगा। सरकार ने कर के दायरे में लाने के लिए सेवाओं की परिभाषा को भी व्यापक बनाया है। अब तक सकारात्मक सूची में शामिल ११९ सेवाओं पर यह कर लगता था।
मीटर से चलने वाली टैक्सी, ऑटो रिक्शा, शर्त लगाने, जुआ, लॉटरी, मनोरंजन उद्यानों में प्रवेश, माल और यात्रियों की ढुलाई तथा बिजली वितरण और पारेषण जैसी सेवाओं को नकारात्मक सूची में रखा गया है और इन पर सेवाकर नहीं लगेगा।
कोचिंग क्लासिस और प्रशिक्षण संस्थान अब इस कर के दायरे में आएंगे, लेकिन विद्यालयों और विश्वविद्यालयों तथा मान्यता प्राप्त व्यावसायिक पाठ्यक्रमों पर सेवाकर नहीं लगेगा।
रेल मंत्री मुकुल राय ने कहा है कि माल भाड़े पर आज से सेवाकर नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को इस मामले में पत्र लिखा गया है। डॉक्टर सिंह इस समय वित्त मंत्रालय भी देख रहे हैं। सेवाओं के कराधान के संबंध में नई नीति देश और अर्थव्यवस्था को माल और सेवाकर-जी एस टी शुरू करने की तरफ ले जाने के लिए तैयार की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: