रविवार, 21 अप्रैल 2013

फिर शर्मसार दिल्ली 8 लोगों ने किया गेंग रेप


फिर शर्मसार दिल्ली 8 लोगों ने किया गेंग रेप

(राहुल अग्रवाल)

नई दिल्ली (साई)। अभी दिल्ली में गुडिया के रेप का मामला ठण्डा भी नहीं हुआ कि एक नए गेंग रेप की आहट सुनाई पड़ने लगी है। दिल्ली में 13 साल की एक लड़की को अगवा कर आठ लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। लड़की की मां का आरोप है कि ईस्ट दिल्ली की फर्श बाजार पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि जांच अधिकारी ने उनसे कहा कि हम तुम्हें कुछ रुपये दे देते हैं। इन चक्करों में मत पड़ो और लड़की की कहीं शादी कर दो। पीड़ित लड़की ने शुक्रवार को 100 नंबर पर फोन करके यह सारी घटना बताई और शनिवार को उसने 50 से अधिक टैबलेट खाकर सूइसाइड की कोशिश की।
लड़की को डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। लड़की के पिता की भी दिमागी हालत ठीक नहीं है। उनका इलाज चल रहा है। लड़की ने अपने पिता के हाई डोज वाली टेबलेट खाकर जान देने की कोशिश की। पीड़ित लड़की करीबी सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि पिछले महीने 15 मार्च की सुबह करीब 10 बजे के करीब से ही उनकी बेटी का घर से ऑटो में अपहरण कर लिया गया था। उसके साथ उसका छोटा भाई भी था। वह उसी शाम फर्श बाजार थाने में रपट दर्ज कराने गई, मगर उसे थाने से भगा दिया गया। 16 मार्च को बदमाशों ने उसके भाई को छोड़ दिया। 16 मार्च को वह अपने बेटे को लेकर फिर थाने पहुंची। काफी गिड़गिड़ाने के बाद किडनैपिंग का मामला दर्ज किया गया।
सूत्रों ने आगे बताया कि 23 मार्च की रात किसी तरह बच्ची बदमाशों के चंगुल से भाग निकली। उसने किसी का मोबाइल लेकर मां को फोन करके बताया कि उसे खेकड़ा ले जाकर उसके साथ 8 लोगों ने गैंगरेप किया। 24 मार्च की दोपहर तक लड़की घर पहुंची। मां का आरोप है कि उन्होंने फर्श बाजार थाने में दो बार फोन करके बताया कि बच्ची घर आ गई है और उसके साथ बहुत ही गंदा काम हुआ है। मगर थाने से कोई भी उनके घर नहीं पहुंचा। 25 मार्च की सुबह महिला बेटी को लेकर फर्श बाजार थाने पहुंची, लेकिन आईओ उनसे नहीं मिला। 26 मार्च को फिर वह थाने पहुंची। वहां पुलिस से उन्होंने बोला कि अगर आप कुछ नहीं करोगे तो हम लोग कोर्ट में जाएंगे।
आरोप है कि तब एसआई ने बच्ची की मां से कहा कि हम तुम्हें कुछ रुपये दे देते हैं। इसकी शादी करा दो कहां बेइज्जती कराती फिरोगी। थाने से कुछ न होता देख बच्ची की मां 9 अप्रैल को कड़कड़डूमा कोर्ट का रूख किया। वहां से पुलिस को कार्रवाई की बात कही गई। 12 अप्रैल को पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया और 13 अप्रैल को उसके 164 के बयान लिए गए। इस मामले में ईस्ट दिल्ली के डीसीपी प्रभाकर का कहना है कि इस मामले में आठ आरोपियों में से चार लड़की के जानकार हैं। उन्होंने बताया कि 16 मार्च को लड़की को किडनैप कर उसे लोनी के एक कमरे में रखा गया। वहां उसके साथ आठ लोगों द्वारा सेक्सुअल असाल्ट किया गया। इनमें से लोनी के रहने वाले दीपक (21), रंजीत (20) और अमित (21) को गिर?तार कर लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: