गुरुवार, 6 जून 2013

फोरलेन नहीं आई पर 13 को आ रहे कमल नाथ

फोरलेन नहीं आई पर 13 को आ रहे कमल नाथ

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। आज दोपहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हीरा आसवानी के आवास पर भीड़ भाड़ देखकर लोगों को आश्चर्य हुआ। वहीं कुछ लोग यह कहते भी पाए गए कि केंद्रीय मंत्री कमल नाथ सिवनी आए हैं और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं। बाद में ज्ञात हुआ कि कमल नाथ का दौरा 13 जून को संभावित हैं इसी की तैयारियों को लेकर एक बैठक हीरा आसवानी के निवास पर आहूत की गई थी।
सिवनी में 13 जून के कमल नाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर शहर में प्रतिक्रियाओं का दौर आरंभ हो गया है। ज्ञातव्य है कि सिवनी के फोरलेन का कातिल कमल नाथ को पहले से ही मानते आए हैं। लोगों का मानना है कि बार बार सिवनी को गोद लेने वाले कमल नाथ अगर चाहते तो सतपुड़ा संभाग कब का अस्तित्व में आ चुका होता और इसका मुख्यालय सिवनी होता।

इतना ही नहीं लोगों का मानना है कि कमल नाथ चाहते तो सिवनी से छिंदवाड़ा सड़क पर जिले की सीमा में कोहका तक के मार्ग का काम अब तक पूरा हो चुका होता। साथ ही सिवनी में आज ब्राडगेज की सीटी की आवाज लोगों के कानों में पड़ रही होती।

कोई टिप्पणी नहीं: