रविवार, 30 मार्च 2014

एम्स में मनीष तिवारी की हृदय सर्जरी आज

एम्स में मनीष तिवारी की हृदय सर्जरी आज

(एडविन अमान)

नई दिल्ली (साई)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी की आज हृदय की सर्जरी की जाएगी। तिवारी को शुक्रवार को एम्स में भर्ती कराया गया। जबकि भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर तिवारी के जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दी हैं। तिवारी पिछले कई दिन से बीमार हैं।

मनीष तिवारी को एम्स के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है। आज उनका ऑपरेशन किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक संस्थान के नेफ्रोलॉजी (गुर्दा रोग) विभाग के डॉक्टर मंत्री की जांच कर रहे हैं। 48 वर्षीय तिवारी पिछले कुछ समय से बीमार हैं और कुछ ही दिन पहले उन्हें दक्षिण दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: