सोमवार, 21 मई 2012

रक्षा साजो सामान का सम्मेलन


रक्षा साजो सामान का सम्मेलन
(विनीता विश्वकर्मा)
पुणे (साई)। पुणे स्थित रक्षा उन्नत प्रौद्योगिकी संस्थान ने रक्षा साजो सामान में काम आने वाली सामग्री के बारे में तीन दिन के एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया था। रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत इस संस्थान को डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा हासिल है। यह सम्मेलन कल संपन्न हो गया।
ज्ञातव्य है कि देश की रक्षा के लिए गोलाबारूद के साथ-साथ अन्य कई चीजों की जरूरत होती है और इन जरूरतों में अब बहुत बदलाव आया है। इस बदलाव को देखते हुए कई नई-नई चीजें बनाई जाती है और इनको लगने वाली मटेरियल पर पूरे विश्व में अनुसंधान चल रहा है।
पुणे में हुए कॉन्फ्रेंस में इस विषय पर व्यापक चर्चा हुई। अमरीका, ब्रिटेन, सिंगापुर और इटली के साथ-साथ आठ देशों से आए २०० अभ्यासकों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। भारत में यह कॉन्फ्रेंस पहली बार हुआ है। इसके द्वारा विभिन्न देशों से संयुक्त अनुसंधान की नीव रखी गई, जो आगे चलकर प्रमुख चीजों की निर्माण करेगी।

1 टिप्पणी:

बेनामी ने कहा…

news...
http://blondmedia.blogspot.in/