शुक्रवार, 23 नवंबर 2012

इधर बेबो की शादी, उधर करीना का तलाक!


इधर बेबो की शादी, उधर करीना का तलाक!

(निधि गुप्ता)

मुंबई (साई)। देश के रूपहले पर्दे की दुनिया मुंबई में सिमटी हुई है। मुंबई के सिनेमाई सर्किल्स में इन दिनों एक चर्चा जमकर हो रही है कि इधर करीना कपूर विवाह के बंधन में बंधी उधर उनकी बड़ी बहन करीना का तलाक हो गया। बॉलीवुड के सूत्रों के हवाले से एक दैनिक ने इस बात का खुलासा किया है कि करिश्मा कपूर और उनके पति संजय कपूर के बीच तलाक हो चुका है और उसकी औपचारिक घोषणा होना बस बाकी है। दोनों ने अब अलग-अलग रहने का फैसला किया है।
दैनिक के मुताबिक दोनों में तलाक को लेकर पहले ही रजामंदी हो चुकी है। अब दोनों में इस बात को लेकर समझौता होना है कि उनके दोनों बच्चे कानूनी तौर पर दोनों के साथ बारी-बारी से रहे। यानी बच्चों को रखने को अधिकार दोनों को समान रुप से मिले। 
करिश्मा और संजय के दोनों बच्चे अभी छोटे है इसलिए अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि दोनों बच्चे कैसे दोनों शहरों में रह पाएंगे। करिश्मा कपूर मुंबई में रहती है जबकि संजय कपूर दिल्ली में रहते हैं। इस बात पर करिश्मा और संजय के बीच जैसे ही समझौता होगा दोनों कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर देंगे।
करिश्मा कपूर और संजय कपूर के रिश्तों में आई खटास में प्रिया चटवाल की भूमिका भी अहम् मानी जा रही है। प्राप्त समाचारों के अनुसार संजय कपूर प्रिया चटवाल को लेकर गम्भीर हैं। जो कि न्यूयॉर्क के एक होटल व्यवसायी की पूर्व पत्नी है, दोनों कई बार एक साथ देखे गए हैं। प्रिया चटवाल एक जानी मानी सोशलाइट हैं। संजय की इन दिनों प्रिया के साथ काफी नजदीकियां बढ़ चुकी हैं जिसकी वजह से करिश्मा से संजय की कई बार लड़ाई हो चुकी है।
करिश्मा इस बात से बेहद दुखी हैं। हालांकि इस वजह से कपूर कपल में काफी टाइम से परेशानी चल रही है, लेकिन अब संजय के प्रिया के साथ अपना रिलेशन ओपन करने की वजह से सारी बातें साफ हो ही चुकी हैं। पति से रिश्ते नहीं बन पाने के कारण करिश्मा काफी तनाव से गुजर रही हैं और खुद को बहुत अकेला महसूस कर रही है।
कपूर फैमली के करीबी सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि एसा पहली बार नहीं है कि संजय कपूर के किसी दूसरी महिला के साथ रिश्तों की बात सामने आई हो। इससे पहले जब करिश्मा दूसरी बार मां बनने वाली थी उस वक्त भी संजय कपूर कई लडकियों के संपर्क में थे। करिश्मा ने तब यह सोचकर रिश्ता नहीं तोडा था कि शायद वह बदल जाएंगे लेकिन संजय ने अपनी हरकतें नहीं बदली।

कोई टिप्पणी नहीं: