शुक्रवार, 23 नवंबर 2012

हरियाणा की बहू बनेंगी शरद की पुत्री


हरियाणा की बहू बनेंगी शरद की पुत्री

(अनेशा वर्मा)

गुडगांव (साई)। राजग के संयोजक व जदयू अध्यक्ष शरद यादव की बेटी 27 नवंबर को हरियाणा की बहू बन जाएगी। लालू प्रसाद यादव की बेटी के बाद किसी दूसरे बड़े नेता की बेटी का विवाह यहां होने जा रहा है। विशेष बात यह है कि शरद यादव के समधी कमलवीर दहेज में सिर्फ एक रुपया लेंगे, यह बात अलग है कि उन्होंने करीब तीस हजार निमंत्रण पत्र बांटे हैं।
वीवीआईपी विवाह समारोह के चलते हरियाणा की पुलिस ने सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए हैं। इनेलो के वरिष्ठ नेता व दूल्हे के जीजा राव अभिमन्यु ने व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। 23 नवंबर से विवाह की रस्में लगन के साथ शुरू हो जाएंगी। इस दिन शरद यादव लगन-टीका लेकर गुडग़ांव के पास राव फार्म हाउस गरीतपुर बास पहुंचेंगे।
पारिवारिक सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि 12 बजे से यह समारोह शुरू होगा। 25 नवंबर को महिला संगीत 25 अकबर रोड दिल्ली में होगा। बिनौरा स्काई सिटी होटल गुडग़ांव में होगा। 27 नवंबर को 7,तुगलक रोड दिल्ली में बारात पहुंचेगी। शरद यादव की बेटी सुभाषिनी एवं अहीरवाल के कमलवीर के बेटे राजकमल इस दिन विवाह बंधन में बंध जाएंगे।
कार्यक्रम में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सोनिया गांधी सहित देश की जानीमानी हस्तियां यहां पहुंच रही हैं। इस विवाह के बाद लालू प्रसाद यादव व शरद यादव भी रिश्ते की डोर में बंध जाएंगे। बिजली मंत्री अजय सिंह यादव के समधी लालूप्रसाद के दामाद राव चिरंजीवके चचेरे भाई राव अभिमन्यु कमलवीर के दामाद हैं।
ानी शरद यादव के दामाद बनने जा रहे राजकमल कैप्टन यादव के भतीजे इनेलो के वरिष्ठ नेता राव अभिमन्यु के सगे साले हैं। ऐसे में यहां कई दल रिश्ते में बंधने जा रहे हैं। वीवीआईपी विवाह के चलते चंडीगढ़ तक सुरक्षा की गूंज है। यहां डीजीपी कार्यालय से सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जनता को असुविधा ना हो, इसके लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं

कोई टिप्पणी नहीं: