रविवार, 4 नवंबर 2012

सेक्स सेक्स और सेक्स


सेक्स सेक्स और सेक्स

(अतुल खरे)

मुंबई (साई)। वालीवुड में इन दिनों सिर्फ एक ही चर्चा हो रही है और वह है सेक्स, सेक्स और सिर्फ सेक्स! पीपली लाइव से लोकप्रिय हुए रघुवीर यादव अब अपनी अगली फिल्म में सेक्स पिल विक्रेता की भूमिका में नजर आएंगे। रघुवीर को उम्मीद है कि इस फिल्म से समाज में कुछ सकरात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। वह इस फिल्म में गांव में लोगों को सेक्स पिल बेचते दिखेंगे। हालांकि रघुवीर का मानना है कि कहानी दर्शकों को समझ में आएगी क्योंकि आज भी हमारे समाज में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने में लोग हिचकिचाते हैं। रघुवीर ने बताया कि यह रोल मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण होगा। उनका कहना था कि पीपली लाइव के बाद आज तक की यह मेरी बेहतरीन भूमिका होगी। मुझे आशा है कड़ी मेहनत के बाद यह संदेश लोगों तक पहुंचेगा।
वहीं दूसरी ओर सेक्स के भूखे होते हैं भारतीय। यह बयान देकर महेश भट्ट ने पूरे देश में नयी बहस छेड दी है। वैसे भी महेश भट्ट अपने विवादास्पद बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहे हैं। उन्होंने कहा है कि भारत के दर्शकों को फिल्मों में अगर सेक्स परोसा जाए तो वे ज्यादा संतुष्ट होते हैं। लेकिन वे लोग ये बात स्वीकारने को तैयार नहीं हैं। भारतीय दर्शक सेक्स के भूखे होते हैं लेकिन बाहर से दिखाते नहीं है। कामुकता भारत में एक बीमारी की तरह फैल रही है। इस मामले में दर्शकों को खुश करने के लिए भट्ट कैंप काफी आगे है।
निर्माता महेश भट्ट के मुताबिक आज के लोगों को अगर पारिवारिक फिल्में दिखाई जाएं तो वे फ्लॉप हो जाती है और जिस्म, मर्डर, राज टू जैसी फिल्में ही लोगों को पसंद आती है। लोगों के स्वाद में भी बदलाव हुआ है। अब लोगों को फिल्म में कहानी के साथ-साथ सेक्स का तड़का चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: