शनिवार, 23 फ़रवरी 2013

उत्तर भारत में फिर हुई बर्फबारी


उत्तर भारत में फिर हुई बर्फबारी

(महेश)

नई दिल्ली (साई)। देश के अधिकतर उत्तरी भागों में बारिश या बर्फबारी के कारण तापमान में कमी आई है, लेकिन कश्मीर घाटी में तापमान में मामूली बढ़ौतरी हुई जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। हिमाचल प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर जारी है।
हिमाचल प्रदेश समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के ब्यूरो ने बताया कि प्रदेश में ताजा हिमपात के कारण प्रशासन ने किन्नौर तथा लाहौल स्पीति जिलो के उपरी क्षेत्रों में संभावित ग्लेशियर खिसकने के चलते लोगों को सतर्क रहने तथा अपने घरों से बाहर न जाने की सलाह दी है। किन्नौर जिले के हिंदुस्तान-तिब्बत बांध पर याता यात पांगी नाला के आगे भू-स्खलन के कारण अवरूद्ध है तथा बार-बार हिमपात होने से जिले के अधिकांश संपर्क मार्ग खुल नहीं पा रहे हैं। कुल्लू, कांगड़ा, शिमला, चंबा तथा सिरमौर जिले की ऊंची श्रृंखलाओं पर हिमपात जारी है।
वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों में पंजाब और हरियाणा में भी बारिश हुई। लेकिन तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई है। राजधानी दिल्ली में आज सुबह बारिश से तापमान नीचे आ गया है। इधर, मध्य प्रदेश से साई न्यूज ब्यूरो ने सिवनी संवाददाता एस.के.खरे के हवाले से बताया है कि जिले में पिछले शनिवार हुई ओलाबारी के बाद इस शनिवार को एक बार फिर आसमान में बादल घिरे हुए हैं, और भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: