शनिवार, 23 फ़रवरी 2013

हरियाणा : हाबड़ी से हजारों रुपए का सामान चोरी


हाबड़ी से हजारों रुपए का सामान चोरी

(राजकुमार अग्रवाल)

कैथल (साई)। गांव हाबड़ी में खेतों में रखे ट्रांसफार्मर से चोर हजारों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में बिजली निगम के एस.डी.ओ. राहुल कुमार ने बताया कि चोर किसान बीरसा ङ्क्षसह व कुलवंत ङ्क्षसह के खेतों में रखे ट्रांसफार्मर से 75 हजार रुपए का सामान चोरी करके ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि गांव चुहड़माजरा के बसस्टैंड के निकट से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस को 8 किलोग्राम चुरापोस्त मिला है। ए.एस.आई. जयकिशन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चुरापोस्त लिए हुए है, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काबू कर लिया। आरोपी की पहचान राजेश कुमार निवासी गांव चुहड़माजरा के रूप में हुई है।
वहीं सूत्रों ने साई न्यूज को आगे बताया कि गांव तारागढ़ में एक विवाहिता को दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुरलजनों द्वारा फांसी पर लटकाने का मामला प्रकाश में आया है। राजौंद पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति सहित ससुराल पक्ष के 4 लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता छज्जू राम निवासी सांघन ने बताया कि उसने उसकी बेटी गीता (26) की शादी वर्ष 2008 में गांव तारागढ़ निवासी राजेश कुमार के साथ की थी। शादी में उसने उचित दान-दहेज भी दिया था, लेकिन गीता के ससुराल के लोग दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थी और उससे मारपीट करते थे। छज्जू राम का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ही ससुराल के लोगों ने गीता को फांसी पर लटका कर मारा डाला। पुलिस ने मृतका के पिता छज्जू राम की शिकायत पर गांव तारागढ़ निवासी रमेश, बङ्क्षलद्र, राजेश व प्रमिल पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
अपराधों के मामले में पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव सदरहेड़ी स्थित ईंट-भ-े पर मजदूरी का काम करने वाले राजस्थान निवासी एक मजदूर ने रात्रि को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जाबर (21) निवासी बरोसिंहपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही चीका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाय।

कोई टिप्पणी नहीं: