शुक्रवार, 28 मार्च 2014

नौ आईएएस अधिकारी पदोन्नत

नौ आईएएस अधिकारी पदोन्नत

(राजेश शर्मा)

भोपाल (साई)। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारी को अधिसमय वेतनमान में पदोन्नत करते हुए उनकी पद-स्थापना की है।
अनुपम राजन, अपर सचिव वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार विभाग तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य उद्योग निगम, वस्त्र निगम तथा लघु उद्योग निगम (अतिरिक्त प्रभार) को आयुक्त उद्योग, मध्यप्रदेश तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य उद्योग निगम, वस्त्र निगम तथा लघु निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आकाश त्रिपाठी कलेक्टर इंदौर की पद-स्थापना वही रहेगी। मुकेश चंद्र गुप्ता अपर सचिव जल संसाधन विभाग तथा परियोजना संचालक विश्व बैंक परियोजनाएँ, जल संसाधन, संचालक जल एवं भूमि प्रबंधन संसाधन तथा मिशन संचालक सूक्ष्म सिंचाई एवं कृषि मिशन को सचिव जल संसाधन विभाग तथा परियोजना संचालक विश्व बैंक परियोजनाएँ, जल संसाधन तथा मिशन संचालक सूक्ष्म सिंचाई एवं कृषि मिशन पदस्थ किया गया है। राजेन्द्र कुमार शर्मा अपर सचिव खनिज साधन विभाग को सचिव राजस्व तथा प्रमुख राजस्व आयुक्त पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा महेन्द्र ज्ञानी प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश कृषि विपणन बोर्ड-सह-संचालक मंडी मध्यप्रदेश की पद-स्थापना वही रहेगी। श्रीमती पुष्पलता सिंह सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल को विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी-सह-सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल बनाया गया है।

इसी तरह एस.एस. बंसल संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तथा पदेन अपर सचिव विधि एवं विधायी कार्य की पद-स्थापना विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी-सह-संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तथा पदेन सचिव विधि एवं विधायी कार्य (केवल चुनाव कार्य हेतु) के रूप में की गई है। जी.पी. कबीरपंथी अपर आयुक्त (राजस्व) सागर संभाग को सचिव सामान्य प्रशासन विभाग पदस्थ किया गया है। श्रीमती उर्मिला मिश्रा सचिव राज्य सूचना आयोग भोपाल को विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी-सह-सचिव राज्य सूचना आयोग भोपाल पदस्थ किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: