शुक्रवार, 6 अप्रैल 2012

परमाणु इंधन की पांच पंडुब्बियों से सजेगी नौसेना


परमाणु इंधन की पांच पंडुब्बियों से सजेगी नौसेना

(यशवंत श्रीवास्तव)

नई दिल्ली (साई)। भारतीय नौसेना में इस दशक के अंत तक परमाणु इंर्धन से चलने वाली पांच पनडुब्बियां शामिल कर ली जाएंगी। इनमें से दो रूस से पट्टे पर ली जाएंगी और तीन देश में ही निर्मित होंगी। रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने कहा कि भारत अपनी समुद्री सीमाओं की रक्षा के लिए रूस में निर्मित एक और परमाणु पनडुब्बी लेने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।
देश में ही निर्मित अरिहंत श्रेणी की दो और पनडुब्बियां नौसेना में शामिल की जाएंगी। जल्दी ही आई.एन.एस अरिहंत को समुद्र में परीक्षण के लिए उतारा जाएगा। भारतीय नौ सेना के पास इस समय डीजल और बिजली से चलने वाली किलो और एच.डी.डब्ल्यू श्रेणी की दस से अधिक पनडुब्बियां हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: