बुधवार, 7 नवंबर 2012

बुनियादी सुविधाओं के लिए दस खरब अमरीकी डालर होंगे खर्च


बुनियादी सुविधाओं के लिए दस खरब अमरीकी डालर होंगे खर्च

(अभिलाषा जैन)

लंदन (साई)। मंदी की मार झेल रहे भारत गणराज्य में आजादी के साढ़े छः दशकों बाद भी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। इस देश पर आधी सदी से ज्यादा राज करने वाली सवा सौ साल पुरानी कांग्रेस ने ना जाने कितनी पंचवर्षीय योजनओं के माध्यम से देश में बुनियादी ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध कराने का असफल प्रयास किया है।
अब भारत अगले ५ साल में देश में बुनियादी ढ़ांचागत सुविधाओं के विकास के लिए १० खरब अमरीकी डॉलर खर्च करेगा इसमें से ४० प्रतिशत राशि निजी क्षेत्र से आएगी। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कमलनाथ ने कल लंदन में इंडिया हाउस में भारतीय पत्रकार  संघ के सदस्यों को यह जानकारी दी।
लंदन प्रवास पर आए शहरी विकास और संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ ने कहा कि भारत ने २० लाख से अधिक आबादी वाले सभी शहरों में मेट्रो ट्रेन चलाने का फैसला किया है। एफडीआई के बारे में एक सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा कि हमारी सरकार इस मसले पर सर्वसम्मति बनाने का प्रयास कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: