बुधवार, 7 नवंबर 2012

नाथ तिवारी कुमार जीओएम में


नाथ तिवारी कुमार जीओएम में

(प्रियंका)

नई दिल्ली (साई)। प्रधानमंत्री ने मीडिया से संबंधित मंत्रिसमूह का पुनर्गठन किया है। इसमें नवनियुक्त सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी, कानून मंत्री अश्विनी कुमार और संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ को शामिल किया गया है। सूचना और प्रसारण मंत्री के पद से श्रीमती अंबिका सोनी के इस्तीफे और श्री पवन कुमार बंसल को संसदीय कार्यमंत्री के बजाए रेलमंत्री बनाए जाने के बाद इस मंत्रिसमूह का पुनर्गठन जरूरी हो गया था।
पीएमओ के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, जो पहले कानून और न्याय मंत्री थे, इस मंत्रिसमूह के सदस्य रहेंगे। वित्तमंत्री पी० चिदम्बरम इस मंत्रिसमूह के अध्यक्ष हैं। स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद, दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री वी० नारायणसामी भी मीडिया मंत्रिसमूह के अन्य सदस्य हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: