मंगलवार, 6 नवंबर 2012

दो दिन तरबतर रहेगा झारखण्ड


दो दिन तरबतर रहेगा झारखण्ड

(सुनीता सिंह)

रांची (साई)। झारखंड नीलम तूफान की चपेट में है, जिसके कारण पिछले दो दिनों से रूक-रूककर बारिश हो रही है और आकाश में बादल छाये हुए हैं। आशंका है कि अगले 48 घंटे में भी यही हालत रहेंगे। इस बेमौसम बारिश से जहां त्योहारों का बाजार प्रभावित हो रहा है, वहीं किसान भी परेशान हैं,क्योंकि धान कटनी के लिए तैयार है, जिसके बर्बाद हो जाने की आशंका है।
मौसम विभाग के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को पूर्वानुमानों के अनुसार बताया कि अगले 48घंटों तक झारखंड में बादल छाये रहेंगे और बारिश होने की आशंका है। छह और सात नवंबर को भी रांचीवासी नीलम से प्रभावित रहेंगे। सुबह में हल्की बारिश हो सकती है,लेकिन आकाश में बादल छाये रहेंगे। 1.2 मिमी बारिश होने की संभावना है।
छह को आर्द्रता 87 प्रतिशत और सात को 63प्रतिशत रहेगी। जबकि हवाएं आठ से नौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। 6 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहेगा, जबकि सात को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 17 डिग्री रहेगा।वहीं बोकारो में भी अगले चौबीस घंटों तक बादल छाये रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी भी होगी।संभावना है कि तीन मिमी तक बारिश हो सकती है।तापमान 27 डिग्री और20 डिग्री तथा 29 डिग्री और 20डिग्री रहेगा।
आर्द्रता 80 प्रतिशत और 54प्रतिशत रहेगी। हवाएं छह किलोमीटर और सात किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी। जमशेदपुर में भी आकाश में बादल तो छाये रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। तापमान 28 - 20 और 29-18 डिग्री रहेगा। आर्द्रता 79प्रतिशत और 68 प्रतिशत रहने की संभावना है। हवाएं पांच किलोमीटर और आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेचलेगी।  पटना में मौसम सामान्य रहेगा। अधिकतम तापमान 29- 20 और 30-22रहेगा। जबकि आर्द्रता 89 और 78 प्रतिशत रहेगा, जबकि हवाएं तीन किलीमीटर और छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: