मंगलवार, 26 फ़रवरी 2013

कोलकता : इस्कान तैयार कर रहा सबसे बड़ा मंदिर


इस्कान तैयार कर रहा सबसे बड़ा मंदिर

(काजल दत्ता)

कोलकता (साई)। देश विदेश में फैले भगवान श्री किशन के अनन्य भक्तों को एक सूत्र में पिरोने वाले इस्कान ले अपने मंदिरों की श्रृंखला में अब विश्व में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की जुगत में है। विश्व का सबसे बड़ा वैदिक मंदिर चंद्रोदय मंदिर जल्द ही तैयार हो रहा है।
इस्कान के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि 2016 में ये मंदिर पूरी तरह तैयार हो जाएगा। इस मंदिर का निर्माण पश्चिम बंगाल के मायापुर में हो रहा है। इंटनेशनल सोसायटी ऑफ कृष्णा कंशसनेस (इस्कॉन) ने के सूत्रों ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि यह मंदिर अपने आप में अनूठा ही होगा।
सूत्रों ने साई न्यूज को आगे बताया कि 340 फुट ऊंचे इस मंदिर को 37.5 करोड़ रुपये खर्च करके बनाया जा रहा है। 16वीं सदी के संत और समाज सुधारक चौतन्य महाप्रभु की नादिया जिले में स्थित जन्मस्थली पर इसे बनाया जा रहा है। यह वैदिक ज्ञान, संस्कृति और विज्ञान का केंद्र होगा।
भगवान कृष्ण को समर्पित इस मंदिर का निर्माण कार्य 2010 में शुरू हुआ। ऑटोमोबाइल के अग्रदूत रहे अमेरिका के हेनरी फोर्ड के वंशज अल्फ्रेड बुश फोर्ड ने इसके पहले चरण की लागत पर आने वाले का खर्च का जिम्मा लिया है। उन्होंने बताया कि चंद्रोदय मंदिर विश्व का आकर्षण होगा। यहां पूरे विश्व से लोग आएंगे। फोर्ड मंदिर के चेयरमैन भी हैं।
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के साथ चर्चा के दौरान सूत्रों ने कहा, कि यह ऐतिहासिक परियोजना किसी व्यक्ति अथवा समूह से नहीं अपितु पूरी मानव जाति से जुड़ी है। सूत्रों ने आगे बताया कि मंदिर का विस्तार 425,000 वर्ग फीट में होगा। यहां भारत का सबसे बड़ा अत्याधुनिक 75 फीट लंबा गुंबद वाला तारामंडल भी होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: