गुरुवार, 28 मार्च 2013

बंग्लुरू : आबकारी मंत्री का इस्तीफा मंजूर


आबकारी मंत्री का इस्तीफा मंजूर

(श्वेता यादव)

बंग्लुरू (साई)। कर्नाटक के राज्यपाल एच.आर. भारद्वाज ने राज्य मंत्रीपरिषद् से आबकारी मंत्री एम.पी. रेणुकाचार्य को हटाए जाने के बारे में मुख्यमंत्री की सिफारिश को मंजूर कर लिया है। मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए उन्हें निष्कासित करने की सिफारिश की थी।
श्री रेणुकाचार्य को कल भारतीय जनता पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया था। भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रह्घ्लाद जोशी ने ये कहते हुए श्री रेणुकाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की है कि वे राज्य के कुछ पार्टी नेताओं के बारे में अनुचित बातें कहते रहे हैं।
पार्टी सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि अपनी पार्टी से चुनाव पर खड़े होने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार करने में प्रमुख पार्टियां व्यस्त हैं। दूसरी तरफ अपने आगे उपलब्ध विविध चयन के बारे में ध्यान डाले हुए नेताओं का फेरबदलाव का वातावरण कर्नाटक में देखा जा रहा है। उन लोगों में यदियुरप्पा के समर्थक जाने जाते थे। उनमें रेणुकाचार्य का नाम प्रमुख देखा गया था। बीजेपी से निकाले जाने के बाद उन्हें येदियुरप्पा की पार्टी कर्नाटक जनता पार्टी शामिल होने की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं: