गुरुवार, 28 मार्च 2013

होली की मस्ती में रंगा पूरा नगर


होली की मस्ती में रंगा पूरा नगर

(शरद)

नई दिल्ली (साई)। देश भर में होली के अवसर पर धूमधाम और उल्लास देखने को मिला। होली पर अनेक राज्यों में अनेक घटनाओं के भी समाचार मिले हैं। होली के मौके पर कल देश भर में अलग-अलग दुर्घटनाओं में १३ लोगों के मरने की ख़बर है।
मध्यप्रदेश से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के ब्यूरो से नंद किशोर ने कटनी ब्यूरो के हवाले से बताया कि कटनी जिले के रिथी थाना क्षेत्र के खिरवा गांव में कल शाम लगभग बारह लोग एक कुएं में गिर गए। ये लोग होली के दौरान कुएं की एक पट्टी पर चढ़ गए थे और यह पट्टी अचानक नीचे गिर गई। पुलिस ने कुएं से दो शवों को निकाल लिया है जबकि ज्यादातर लोगों को स्थानीय निवासियों ने बचा लिया। राहत और बचाव का काम आज सुबह दोबारा शुरू हो गया।
साई न्यूज के उत्तर प्रदेश ब्यूरो से दीपांकर श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कानपुर में होली के दौरान गंगा नदी में नहाते हुए दो अलग अलग दुर्घटनाओं में कम से कम आठ लड़के डूब गए। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि नवाबगंज इलाके में गंगा बांध के पास नदी में नहाते हुए पांच लड़के डूब गए। इनके शव निकाल लिये गए हैं। एक अन्य घटना में शाम को बिट्ठूर इलाके में नदी में नहाते हुए तीन लड़के डूब गए। दो शव निकाल लिये गए हैं।
वहीं कोलकता से साई ब्यूरो से प्रतुल बनर्जी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में हावड़ा जिले में होली मनाने के बाद अलग-अलग दुर्घटनाओं में तालाब में नहाने गए तीन लोग मारे गए। एक अन्य घटना में नादिया जिले में होली मनाने के बाद दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और पांच घायल हो गए।
मुजफ्फरपुर से साई ब्यूरो एस.के.धीमान ने बताया कि होली के मौके पर कल देश भर में अलग-अलग दुर्घटनाओं में १३ लोगों के मरने की ख़बर हैघ् मध्यप्रदेश में कटनी जिले के रिथी थाना क्षेत्र के खिरवा गांव में कल  शाम लगभग बारह लोग एक कुएं में गिर गए। ये लोग होली के दौरान कुएं की एक पट्टी पर चढ़ गए थे और यह पट्टी अचानक नीचे गिर गई। पुलिस ने कुएं से दो शवों को निकाल लिया है जबकि ज्यादातर लोगों को स्थानीय निवासियों ने बचा लिया। राहत और बचाव का काम आज सुबह दोबारा शुरू हो गया।
उत्तर प्रदेश में कानपुर में होली के दौरान गंगा नदी में नहाते हुए दो अलग अलग दुर्घटनाओं में कम से कम आठ लड़के डूब गए। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि नवाबगंज इलाके में गंगा बांध के पास नदी में नहाते हुए पांच लड़के डूब गए। इनके शव निकाल लिये गए हैं। एक अन्य घटना में शाम को बिट्ठूर इलाके में नदी में नहाते हुए तीन लड़के डूब गए। दो शव निकाल लिये गए हैं।
पश्चिम बंगाल में हावड़ा जिले में होली मनाने के बाद अलग-अलग दुर्घटनाओं में तालाब में नहाने गए तीन लोग मारे गए। एक अन्य घटना में नादिया जिले में होली मनाने के बाद दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और पांच घायल हो गए।
मुजफ्फरपुर से साई ब्यूरो से एस.के.धीमान ने बताया कि नगर के विभिन्न मौहल्ले और चौराहों तथा गांव कस्बों में होली के पावन पर्व पर होली का पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा  नगर में विभिन्न बाजारों में एक दूसरे पर व्यापारियों ने रंग गुलाल डालकर होली पर्व मनाया। रंगों के पावन पर्व पर होली पर सम्पूर्ण भारत में प्राकृतिक सौंदर्य चारों ओर दिखाई देता है। मनुष्य को रंगों के प्रयोग व प्रचलन की प्रेरणा निश्चित तौर पर प्रकृति की देन है। विविध रंगों से मनुष्य का गहरा भावनात्मक सम्बन्ध है। होली का धार्मिक एवं एतिहासिक ही नहीं अपितु प्राकृतिक रूप से भी महत्वपूर्ण सम्बन्ध है।
आज पूरे देश के साथ जनपद में पूर्ण निष्ठा एवं आस्था के साथ देवी देवताओं की पूजा अर्चना के बीच मनाया गया। नगरवासियों ने भी अपने इष्टदेव एवं कुलदेवताओं की श्रद्धा एंव विश्वास के साथ पूजा अर्चना की और विभिन्न देवी देवालयों में प्रसाद एवं दीप प्रज्जवलित कर प्रार्थना की। प्रातः से ही प्रसिद्ध एवं प्राचीन डल्लू देवता पर भक्तजनों ने पूजा अर्चना की। इस मौके पर नाग देवता के मंदिर में दूध प्रसाद एवं वस्त्रों को इष्ट देवता को समर्पित किया गया। मंदिर में भक्तजनों के जनसैलाब से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आ रहा था। जहां से भक्तजनों ने अपने कुल देवताओं की पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी। पूजा अर्चना मंे रंग बिरंगे वस्त्रों व साड़ियों में सजी धजी महिलाओं तथा बच्चों की अद्भुत छटा चारों ओर बिखरी नजर आ रही थी। नगर में दिनभर होली पूजन एवं डिस्को पर युवा एवं बच्चों के थिरकते हुए मस्ती करते रहे।
होली के पावन पर्व पर दर्जनों सामाजिक व व्यापारिक संगठनों ने होली मिलन के कार्यक्रम आयोजित किये। नगर के विभिन्न बाजारों, कार्यालयों एवं चौराहों पर होली का जमकर हुड़दंग मचा तथा सभी अपनी मस्ती में मस्त नजर आये।

कोई टिप्पणी नहीं: