शनिवार, 16 मार्च 2013

हैदराबाद : आंध्र में अविश्वास प्रस्ताव गिरा!


आंध्र में अविश्वास प्रस्ताव गिरा!

(ऋतु सक्सेना)

हैदराबाद (साई)। आंध्रप्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ तेलंगाना राष्ट्र समिति का अविश्वास प्रस्ताव गिर गया है। राज्य विधानसभा में १४ घंटे की बहस के बाद कल देर रात हुए मतदान में इस प्रस्ताव के पक्ष में ५८ और विरोध में १४२ मत पड़े। वाई.एस.आर. कांग्रेस पार्टी और अन्य ने अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया था। कांग्रेस के नौ और तेलुगूदेशम पार्टी के ६ विधायकों ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया।
विधानसभा के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि अविश्वास प्रस्ताव के दौरान मुख्य विपक्षी दल तेलगुदेशम के तटस्थ रहने से आंध्र प्रदेश में किरण कुमार रेड्डी की सरकार बच गई है। एमआईएम के नौ और टीडीपी के दो सदस्य मतदान में शामिल नहीं हुए। इससे पहले विधानसभा में लंबी बहस चली। मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनहित के कार्यक्रमों पर जोर दिया, जबकि टीआरएस ने सरकार पर आपने वायदे से हटने का आरोप लगाया है।

कोई टिप्पणी नहीं: