सिवनी जिले में बिक रहा
रंगीन जहर!
(शिवेश नामदेव)
सिवनी (साई)। शीतल
पेय, आईसगोला, बर्फ के नाम पर
सिवनी जिले में जहर बिक रहा है। सिवनी में ना जाने कितने ब्रांड के शीतल पेय बिक
रहे हैं जो मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। खाद्य पदार्थों में अपमिश्रण की जांच
के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अधीन खाद्य विभाग का अमला कार्यरत
है, बावजूद
इसके इस तरह के जहर बाजार में सरेआम बिक रहे हैं।
ग्रीष्म ऋतु आते ही
प्यासे कंठों को तर करने के लिए चिल्ड पेय की मांग बढ़ जाती है। जिले भर में गन्ना
रस, आम का रस
आदि बेचने वाले किस बर्फ का प्रयोग कर रहे हैं यह बात किसी से छिपी नहीं है। सिवनी
की इकलौते आईस एण्ड कोल्ड स्टोरेज में बाई प्रोडेक्ट के बतौर निकलने वाली बर्फ को
बेचने के पूर्व चेतावनी वाला बार्ड कि यह बर्फ शीतल करने के लिए है मानव उपयोग के
लिए नहीं, की
खरीददारों द्वारा अनदेखी कर दी जाती है।
शाम ढलते ही शहर
में अघोषित मयखानों में भी इसी तरह की बर्फ का प्रयोग आम बात है। इसी तरह अनेक ब्रांड
के पानी के पाउच भी जिले भर में चलन में हैं, जिनमें से अजीब सी दुर्गंध भी आती है। ये
पाउच आईएसआई मार्का का उपयोग तो करते हैं पर वास्तव में ये आईएसआई के मानकों से
कोसों दूर होते हैं।
समाचार एजेंसी ऑफ
इंडिया को मिली जानकारी के अनुसार सिवनी के विकासखण्ड मुख्यालय बरघाट के वार्ड
नंबर 12 में इस
तरह के कथित जहर को बनाने वाली एक फेक्ट्री पर प्रशासन ने छापा मारकर वहां से कुछ
माल जप्त किया है। यद्यपि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है पर फिर भी बताया जाता
है कि मीडिया में बात उछलने के बाद इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।


New Delhi Time









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें