(मणिका सोनल)
नई दिल्ली (साई)। आम आदमी पार्टी को लगातार विरोध का सामना करना पड़ा है। पार्टी नेता योगेंद्र यादव पर कालिख पोती गई है।
जंतर-मंतर पर शनिवार को योगेंद्र के चेहरे पर काली स्याही पोत दी गई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार स्याही कांड वाला शख्स आम आदमी पार्टी का ही कार्यकर्ता है। इस शख्स का नाम सागर भंडारी बताया जा रहा है। इस बीच आप नेता शाजिया इल्मी ने कहा, ‘कोई भी आप टोपी पहन कर ऐसा कर सकता है। पार्टी को बदनाम करने का ये तरीका बहुत पुराना हो चुका है।‘
अब याद आया कौन था हमलावर
योगेंद्र का कहना है कि ‘मुझे सुनने में आया है कि उसने (हमलावर) राज्य चुनाव के एक महीने पहले आप ज्वाइन किया था। लेकिन, आज के पहले तक कोई नहीं जानता था कि वह कहां है।‘
पहले किया था पहचानने से इनकार
इससे पहले योगेंद्र यादव ने हमलावर को पहचानने से साफ इनकार किया था। इसके अलावा केस दर्ज कराने से भी इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि योगेंद्र पर स्याही फेंकने वाले शख्स ने कालिख पोतने से पहले ‘भारत माता की जय‘ का नारा लगाया था।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पोती कालिख
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आप नेता योगेंद्र यादव महिला दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में मौजूद थे। वह यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे कि इतन में पीछे से एक शख्स ने उनके मुंह पर कालिख पोत दी। वह जैसे ही वहां से भागना चाहा कि आप समर्थकों ने उसे तत्काल पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। युवक को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


New Delhi Time









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें