आयुर्वेद महाविद्यालय जाएगा दशहरा महोत्सव
(सोनल सूर्यवंशी)
भोपाल (साई)। पं.खुशीलाल आयुर्वेद महाविद्यालय नेहरु नगर के नजदीकी मैदान में प्रतिवर्ष भव्य दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें नेहरू नगर, चूना भट्टी सहित नजदीकी ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी शामिल हो सकेंगे। गृह मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता विज्ञान भवन में नेहरू नगर की दशहरा महोत्सव आयोजन समिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
गृह मंत्री ने कहा कि जनश्री कल्याण समिति दशहरा महोत्सव मनाने के साथ ही हर तीसरे माह एक सांस्कृतिक आयोजन जरूर करे। उन्होंने कहा कि समिति के पदाधिकारी घर-घर जाकर सदस्य बनाएँ। सभी वर्ग के लोगों को जोड़े। श्री गुप्ता ने कहा कि सभी सदस्य तन, मन, धन से सहयोग करेंगे, तभी भव्य आयोजन हो सकेगा।
बैठक में लोगों ने सुझाव दिए कि चूँकि यह पहला आयोजन है अतरू इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ ही समिति में युवाओं और व्यापारियों को भी शामिल किया जाय। भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह ने कहा कि सभी लोग मिलकर भव्य दशहरा महोत्सव मनाएँ।

New Delhi Time









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें