शुक्रवार, 17 अगस्त 2012

कैंसर की नई दवा से मिल सकता है पांच माह का जीवनदान


कैंसर की नई दवा से मिल सकता है पांच माह का जीवनदान

(अभिलाषा जैन)

लंदन (साई)। वैज्ञानिकों ने एक नई दवा खोजी है जिसके बारे में उनका दावा है कि इससे प्रॉस्टेट कैंसर के उन मरीजों को पांच माह का जीवनदान मिल सकता है जिनको यह बीमारी बहुत बढ चुकी हो और कीमोथेरेपी का असर न हो रहा हो।
परीक्षणों के दौरान ब्रिटिश अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि ‘एंजैलुटैमाइड’ दवा लेने वाले व्यक्ति 18 माह से अधिक जीते हैं जबकि कैंसर की दवा पर ही निर्भर रहने वाले मरीजों की 14 माह से कम समय में ही मौत हो जाती है।
डेली मेल की खबर में कहा गया है कि नई दवा का सेवन करने वाले लगभग आधे लोगों का जीवन बेहतर होता है। ‘एंजैलुटैमाइड’ दवा लंदन के ‘इन्स्टीट्यूट ऑफ कैंसर रिसर्च’ और ‘रायल मार्सडेन हॉस्पिटल’ के ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने विकसित की है।

कोई टिप्पणी नहीं: