शुक्रवार, 26 अक्तूबर 2012

दुर्गापूजा के दौरान तनाव


दुर्गापूजा के दौरान तनाव

(पुरबालिका हजारिका)

गोवहाटी (साई)। असम के धुबरी जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसा के कारण स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। प्रशासन ने धुबरी थाना क्षेत्र में कल शाम आठ बजे से अनिश्चितकाल का कर्फ्यू लगा दिया है। राज्य के गृह सचिव जी. डी. त्रिपाठी ने बताया कि सेना आज फ्लैगमार्च करेगी। उन्होंने बताया कि उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन विभिन्न समुदायों के बीच विश्वास बहाली के लिए कदम उठायेगा।
प्रशासनिक सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि प्रशासन ने शरारती तत्वों के लिए खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए सुरक्षाबलों को निर्देश दिए हैं। शहर में शांति बनाए रखने के लिए असम पुलिस, सीआरपीएफ और सीमा सुरक्षाबल के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न समुदायों के बीच शांति बहाली के कदम उठाए जाएंगे। अब स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

कोई टिप्पणी नहीं: