सोमवार, 5 नवंबर 2012

भारत गणराज्य में तालिबानी फरमान!


भारत गणराज्य में तालिबानी फरमान!

(दीपांकर श्रीवास्तव)

लखनऊ (साई)। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक गर्ल्स कॉलेज ने तालिबानी फरमान जारी किया है। वहां पढ़ने वाली छात्राओं के लिए बुर्का और स्कार्फ अनिवार्य कर दिया गया है। अब कॉलेज में मुस्लिम लड़कियां केवल बुर्का पहनकर ही आ सकती हैं। यहां तक कि कॉलेज में अब गर्ल्स सेलफोन लेकर भी नहीं आ सकती हैं। मुस्लिम जुबली गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैनेजमेंट ने यह फरमान सुनाया है।
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रबंधन ने आदेश दिया है कि इस नियम का सख्ती से पालन करना होगा। नए फरमान के खिलाफ जाने पर कॉलेज ने छात्राओं को निकालने की धमकी दी है। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि यह फैसला इस्लामिक संस्कृति को प्रमोट करने के लिए किया गया है। स्कूल सोसायटी के एक मेंबर ने कहा कि इसमें गलत क्या है? यहां की ज्यादातर छात्राएं अपने मन से बुर्का पहन कर आती हैं।
इसके साथ यदि अलग से स्कार्फ ले लेंगी तो क्या फर्क पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि इस्लामिक देशों की लड़कियां हमेशा स्कार्फ रखती हैं। इसमें इस्लामिक संस्कृति की झलक मिलती है। उन्होंने मोबाइल के प्रतिबंध पर कहा कि इमर्जेंसी की हालात में गर्ल्स, कॉलेज के प्रिंसिपल से संपर्क कर सकती हैं। कॉलेज की ज्यादातर लड़कियों ने इस तालिबानी फरमान का विरोध किया है। लड़कियों ने सेल फोन बैन करने पर कहा कि यह हमारी सुरक्षा के लिए जरूरी है। हम इससे परिवार के संपर्क में हमेशा रहते हैं। उन्होंने स्कार्फ को भी अनिवार्य करने पर आपत्ति जतायी है।

कोई टिप्पणी नहीं: