मंगलवार, 20 नवंबर 2012

छट पूजा में भगदड़: डेढ़ दर्जन मौतें


छट पूजा में भगदड़: डेढ़ दर्जन मौतें

(प्रतिभा सिंह)

पटन (साई)। बिहार में छठ पूजा के दौरान पटना में कल शाम मची भगदड़ में करीब १७ लोग मारे गये है और २० से ज्यादा घायल हुए हैं। कई लोगों के लापता होने की भी खबरें हैं। यह भगदड़ गंगा घाट पर उस समय मची जब लोग संध्या समय पूजा के बाद घर लौट रहे थे। सरकारी सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार उत्साह और जोश से मनाये जाने वाले बिहार के इस सबसे बड़े पर्व में कल शाम हादसा होने की वजह से मातम का माहौल छा गया। देर रात पीएमसीएच में लोग अपने रिश्तेदारों की तलाश करने में लगे रहे। गुस्साए लोगों ने अस्पताल में इलाज की देरी की वजह से हंगामा भी किया।
रात गहराने पर मुख्यमंत्री ने प्रैस वार्ता कर मुआवजे और घटना की जांच के आदेश दे दिये। जांच की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रधान सचिव गृह ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हादसे में मारे गए लोगों के परिवार वालों को दो-दो लाख रूपये का मुआवजा दिया जाएगा। इस हादसे के बाद आज सुबह की अर्य के लिए घाटों पर पुलिस बलों की तादाद बढ़ा दी गई।
उधर दिल्ली से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के कंट्रोल रूम से मणिका सोनल ने खबर दी है कि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उगते सूरज को अर्य देने के साथ ही लोक आस्था और सूर्य उपासना का यह चार दिन का छठ पर्व आज सम्पन्न हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं: