शनिवार, 23 मार्च 2013

कैथल : कृष्ण गुर्जर का भाजपा उपाध्यक्ष बनने पर किया स्वागत


कृष्ण गुर्जर का भाजपा उपाध्यक्ष बनने पर किया स्वागत

(ब्यूरो कार्यालय)

कैथल (साई)। भाजपा शहरी मंडल की बैठक ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में मंडल अध्यक्ष हरिचंद जांगड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में कृष्ण कुमार गुर्जर को भाजपा हरियाणा का उपाध्यक्ष मनोनीत करने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा का आभार जताया गया। कार्यकर्त्ताओं ने कृष्ण कुमार को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि लोग भाजपा की नीतियों को देखते हुए पार्टी से जुड़ रहे हैं। भाजपा का ग्राफ निरंतर बढ़ रहा है। इस अवसर पर अशोक आर्य एडवोकेट, केवल कृष्ण गढ़ी, अरुण वर्मा, सुभाष मूंदड़ी, धीरेंद्र क्योड़क, डा। प्रेमचंद, रीछपाल सैनी, मंगल सैनी, भीम ङ्क्षसह रोहिला, पदम भाटी आदि मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: