मंगलवार, 12 मार्च 2013

कैथल : ऑटो व कैंटर की भिंडत में एक की मौत, छह घायल


ऑटो व कैंटर की भिंडत में एक की मौत, छह घायल

(राजकुमार अग्रवाल)

कैथल (साई)। ऑटो व कैंटर की आमने-सामने की भिंडत में एक महिला की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कैथल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज किया गया। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें पी.जी.आई रोहतक रेफर किया गया है। सी.एम.ओ. व नायब तहसीलदार जयभगवान शर्मा ने भी घायलों का हालचाल पूछा। जानकारी के अनुसार गांव पाई-भाना के बीच दोपहर के समय ऑटो व कैंटर की आमने-सामने की भिंड़त हो गई। कैंटर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। भिंडत के कारण ऑटो चालक गांव मलार जिला जींद निवासी राजेश, दुपेड़ी निवासी महिला केलो देवी जिला करनाल, संजु, रेणू, संतरो, राम, राकेश सभी निवासी गांव मलार जिला जींद घायल हो गए। घायल रेणू ने बताया कि वे किसी काम से सुबह मलार से पेहवा गए हुए थे। दोपहर को लौटते समय उनके ऑटो की टक्कर एक कैंटर से हो गई, जिस कारण वे सभी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने तुरंत ही उन्हें अस्पताल में पहुंचाया। घायलों का हालचाल पूछने पहुंचने नायाब तहसीलदार जयभगवान ने बताया कि सभी घायलों को ट्रीटमेंट दिया जा चुका है। हादसे में एक महिला केलो देवी की मौत हो गई। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें पी.जी.आई रोहतक रेफर किया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: