मंगलवार, 12 मार्च 2013

इटली ने किया भारत के साथ विश्वासघात!


इटली ने किया भारत के साथ विश्वासघात!

(महेश)

नई दिल्ली (साई)। केरल तट पर दो भारतीय मछुआरों की हत्या के लिए भारत में मुकदमे का सामना कर रहे इटली के दो नौसैनिक भारत नहीं लौटेंगे। उन्हें हाल ही में स्वदेश जाने की अनुमति दी गई थी। नई दिल्ली में इटली के राजदूत डैनियल मैन्चिनी ने इस बारे में एक पत्र विदेश मंत्रालय को सौंपा है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि उसे कल देर रात यह पत्र मिला है और वह इसका सावधानीपूर्वक अध्ययन करेगा।
ज्ञातव्य है कि पिछले वर्ष फरवरी में केरल तट पर दो भारतीय मछुआरों को गलती से समुद्री लुटेरे समझकर मार देने के आरोपी इटली के नौसैनिकों मैसीमिलियानों लातोर और सल्वातोर गिरोन को उच्चतम न्यायालय ने पिछले महीने चुनाव में मतदान के वास्ते चार सप्ताह के लिए इटली जाने की अनुमति दी थी। पिछली बार उन्हें क्रिसमस के दौरान स्वदेश जाने की इजाजत दी गई थी और अवधि पूरी होने पर वे भारत लौट आए थे।

कोई टिप्पणी नहीं: