गुरुवार, 4 अप्रैल 2013

बच्चों को संबोधित किया सुनीता ने


बच्चों को संबोधित किया सुनीता ने

(निधि गुप्ता)

मुंबई (साई)। अन्तरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अन्तरिक्ष अनुसंधान में निवेश बढ़ाने, अति आधुनिक अन्तरिक्ष टैक्नोलॉजी के लिए अभिनव सुझावों और अन्तरिक्ष अनुसंधान में युवाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता बतायी है, जिससे धरती पर लोग बेहतर जिन्दगी जी सकें।
आज मुम्बई के नेहरू विज्ञान केन्द्र में पत्रकारों से बात करते हुए नासा की अन्तरिक्ष यात्री सुनीता ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष केन्द्र में बिजली की समस्या के अनेक दिलचस्प समाधानों के प्रयोग चल रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उस केन्द्र में चल रहे कुछ प्रयोग लोगों को बिजली बचाने के लिए कुछ एकदम अलग उपायों पर सोचने के लिए मजबूर करेंगे।
इससे पहले उन्होंने मुम्बई के करीब दो सौ स्कूली बच्चों को सम्बोधित किया। परिवार के सूत्रों के अनुसार सुनीता आज अहमदाबाद पहुंचने के बाद उत्तरी गुजरात के महसाणा जिले में अपने पैतृक गांव झुलासन के लिए रवाना होंगी। वे गांव में डोला माता मंदिर में पूजा करेंगी और गांव वालों से मिलेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: