रविवार, 21 अप्रैल 2013

सामाजिक परिवर्तन हेतु अमेठी एवं रायबरेली में शिविर चलाएंगे गोपाल प्रसाद


सामाजिक परिवर्तन हेतु अमेठी एवं रायबरेली में शिविर चलाएंगे गोपाल प्रसाद

(दीपांकर श्रीवास्तव)

लखनऊ (साई)। राष्ट्रीय समस्या समाधान सुझाव परिषद्  के संयोजक एवं दिल्ली के आरटीआई एक्टिविस्ट गोपाल प्रसाद  ने 11अप्रैल,2013 से आगामी लोकसभा चुनाव तक अमेठी एवं रायबरेली के विभिन्न इलाकों में आरटीआई के श्रृंखलावद्ध  प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की है. उनका कहना है की भ्रष्टाचार आज चरम सीमा पर पहुँच चुका है. देश एवं प्रदेश की विभिन्न जाँच एजेंसियां राजनैतिक गुलामी की शिकार है. पारदर्शिता की उपेक्षा एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठानेवालों के साथ बदसलूकी की जा रही है, धमकी दी जा रही है तथा उनकी  हत्या  भी की जा  रही है.
वास्तव में देश के नागरिकों को अंग्रेजों की गुलामी से तो मुक्ति मिल चुकी है , पर उसके बाद भी हमें वास्तविक रूप से आजादी नहीं मिल पाई है. आज भ्रष्ट व्यवस्था की गुलामी में हमलोग जी रहें हैं . देश के कुछ औद्योगिक घराने तो राजनीतिज्ञों एवं अफसरशाहों को भ्रष्ट बनाने में घोर प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं . देश की समस्याएं बढ़ती ही जा रही है परन्तु उसका समाधान प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने वालों के पास भी नहीं है.
खास बात यह है कि देश की अधिकांश जनता को उसके मूल अधिकार एवं कर्तव्य की जानकारी ही नहीं है. जानकारी के आभाव में जनता बेवसी की स्थिति में है. इसीलिये कोई भी जनक्रांति आज सफल नहीं हो पा रहा है. जब तक जनता को उसके अधिकार , कर्तव्य , समस्या एवं समाधान के प्रति जागरूक नहीं किया जायेगा, तब तक स्थिति में परिवर्तन हो ही नहीं सकता है. इन्हीं महत्वपूर्ण बातों  को ध्यान में रखकर हमारी संस्था एवं अन्य  संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं के सहयोग से हमने जनजागरूकता अभियान की शुरूआत करने का निर्णय लिया है. इस अभियान के तहत जनता को प्राप्त संवैधानिक मौलिक अधिकार, उसके कर्तव्य , समस्या व समाधान  तथा जनता को प्राप्त एकमात्र त्वरित एवं परभी कानून (आरटीआई) के सम्बन्ध में व्यापक जानकारी देकर उन्हीं के माध्यम से आरटीआई फ़ाइल करवाने की शुरुआत की जायेगी . घोषणाओं, वादों एवं दावों की हकीकत जानने का प्रयास किया जायेगा.
संस्था से जुड़े आधे सहयोगी ष्प्रबोधन रिसर्च ग्रुप, मुंबई ष्के निर्देशन में सर्वेक्षण का कार्य करेगी तथा आधे सहयोगी आरटीआई प्रशिक्षण के माध्यम से अमेठी एवं रायबरेली के विभिन्न इलाकों में आरटीआई प्रशिक्षकों को तैयार करेगघ्. इस प्रकार सुदूर इलाके तक आरटीआई आन्दोलन की जड़ें मजबूत हो पायेगी तथा आम जनता की जागरूकता से खामोशी टूटेगी . जब खामोशी टूटेगी तभी भ्रष्ट व्यवस्था में बेचौनी होगी और धीरे -धीरे सामाजिक परिवर्तन संभव हो सकेगा.
भ्रष्टाचार , मंहगाई , भुखमरी, गरीबी, बेरोजगारी , अशिक्षा एवं कुपोषण पर फोकस करते हुए विभिन्न इलाकों में जनचेतना लेन के उद्देश्य से पोस्टर, हैंडबिल , स्टीकर, डाक्युमेंट्री  को माध्यम बनाया जायेगा. धरना, प्रदर्शन , विचार गोष्ठी के माध्यम से इस कार्य को गतिशील बनाने की दिशा में संवाद व समन्वय की प्रक्रिया जारी है. देश में बड़े पैमाने पर व्याप्त सामजिक व आर्थिक विषमता के मौजूदा वातावरण की छानबीन हेतु भी आरटीआई  का उपयोग किया जा सकता है . विशेषकर छात्रों, युवाओं,शोषितों, पीड़ितों के सामूहिक शक्ति की बुनियाद पर सम्पूर्ण क्रांति का आगाज नए सिरे से करने का दृढ़  संकल्प हमलोगों ने किया है.
गड्वारा (प्रतापगढ़) के पूर्व विधायक बृजेश  मिश्र सौरभ  के सानिध्य में  इस आन्दोलन को एक्सूत्रित करने एवं प्रभावी बनाने की दिशा में अभूतपूर्व सफलता मिल रही है. आरटीआई एक्टिविस्ट गोपाल प्रसाद ने कहा की बिहार के मुजफ्फरपुर में रामकुमार ठाकुर नामक आरटीआई कार्यकर्त्ता एवं मनरेगा वाच नामक संस्था के संचालक की हत्या के कारण उन्होंने इस बार होली नहीं खेली, साथ ही उन्होंने अपना जन्मदिवस(10 अप्रैल) को शोक दिवस के रूप में मनाया.  भारतीय नव वर्ष (चौत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रमी संवत 2070) के अवसर पर उन्होंने अमेठी से  आरटीआई क्रांति का शंखनाद करने का निश्चय किया है।

पिलर के गहरे गडड़े में गिरी मासूम


पिलर के गहरे गडड़े में गिरी मासूम

(सरवन मवई)

सीहोर (साई)। मकान बनाने के लिए डाले जाने वाले पिलरों के लिए खोदे गए दो फिट चौडे व 12 फिट गहरे गडड़े मे घुटने के बल चलने वाली एक ड़ेढ़ साल की मासूम बच्ची गिर गई। इस बोरबेल नुमा गडड़े से मासूम को निकालने में पुलिस-प्रशासन और लोगों को चार घंटे से भी अधिक का समय लगा। संयुक्त प्रयासों के बाद अंततरू बच्ची को सकुशल निकाल लिया गया। इससे पहले बच्ची की गडडे में गिरने की खबर मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। बच्ची को चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर एक बजे नसरुल्लागंज के थाना अंतर्गत आने वाले अकालिया राला में मायाराम बारेला की डेढ़ साल की मासूम बच्ची आशा गांव के बद्रीप्रसाद पंवार के यहां हालीगिरी का काम करता है। उसी के खेत में झोपड़ी के सामने बन रहे घर बनाने के लिए खोदे गड्ढे में मासूम बच्ची का पैर फिसल जाने से गिर गई। उसके साथ खेल रहे बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने प्रशासन और ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद हरकत मे आए प्रशासन व लोगों ने जेसीबी मशीन की सहायता से खुदाई करवाकर चार घंटे की मेहनत के बाद बच्ची को गडड़े से बाहर निकाल लिया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के अधिकारी व डाक्टरों की टीम भी मौके पर आ गई थी। लेकिन बच्ची सकुशल बाहर निकल गई। चिकित्सकों ने उसे पूर्ण रूप से स्वस्थ बताया। 

चारित्रिक गुणों तथा शिक्षा का सदुपयोग समाज हित में हो - डॉ0 अज़ीज़ कुरैशी


चारित्रिक गुणों तथा शिक्षा का सदुपयोग समाज हित में हो - डॉ0 अज़ीज़ कुरैशी

(अर्जुन कुमार)

देहरादून (साई)। उत्तराखण्ड के राज्यपाल डा0 अजीज कुरैशी ने आज कालेज ऑफ इंजीनियरिंग, रूडकी के 10वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन मे कहा कि यहॉ से दीक्षा प्राप्त छात्रों की शिक्षा तभी सार्थक मानी जायेगी जब वे अपने उच्च चारित्रिक गुणों तथा शिक्षा का सदुपयोग समाज के हित में करेगें।
राज्यपाल ने अपने प्रेरक संबोधन में स्वाधीनता के पश्चात दिए गये पं0 जवाहर लाल नेहरू के उस प्रथम भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि विद्याार्थियों के यह सक्षम हाथ पं0 नेहरू के भाषण में निहित भावनाओं के अनुरूप समाज के अन्तिम छोर के अन्तिम व्यक्ति के आँसू पोछने का कार्य करेगें। उन्होनें कहा कि आज भी हमारे देश के करोडों लोगो भरपेट भेाजन नही मिलता, बच्चों को स्कूली शिक्षा नही मिलती, कई लोगो के  पास सिर छिपाने के लिए घर नही है- हमारी युवा पीढी को इस स्थिति को ध्यान में रखकर कार्य करना होगा।
समाज के सबसे निर्धन, शोषित तथा कमजोर व्यक्ति के प्रति महात्मा गॉधी के विचारों और कृत्यों का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों का आह्वाहन करते हुए आशा व्यक्त की कि सभी विद्यार्थी अपने कैरियर के साथ-साथ अपने उच्च चारित्रिक गुणों से समाजिक व आर्थिक शोषण समाप्त करने की दिशा में कार्य करके सुखद सामाजिक परिवर्तन लायेंगे । राज्यपाल ने चारित्रिक गुणों के विकास पर विशेष बल देते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।   
इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा संस्थान के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विशेष रूप  से सम्मानित किया गया इनमें रितेश कुमार, कनिका अग्रवाल तथा श्वेता गौड़ को सेठ रौशन लाल जैन ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। इस दीक्षांत समारोह में आठ सौ विद्यार्थियों को ड्रिग्रियां दी गई। समारोह में राज्यपाल के परिसहाय मेजर चौधरी, उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 डी.एस. चौहान, संस्था के अध्यक्ष श्री के.सी. जैन सहित अनेक गणमान्य महानुभाव, अभिभावक आदि उपस्थित थे।   

प्रियांशी ने रखा नवरात्र का कठिन व्रत


प्रियांशी ने रखा नवरात्र का कठिन व्रत

(शिवेश नामदेव)

सिवनी (साई)। शक्ति व उपासना के लिये उम्र का कोई सीमा बंधन नही होता है सच्चे मन से ईश्वर के प्रति यदि आस्था हो तो व्यक्ति हर कठिन से कठिन व्रत व उपासना की साधना को पूर्ण कर लेता है ऐसा ही कुछ ग्राम लूघरवाड़ा निवासी फूलचंद यादव की ६ वर्षीय पुत्री कु. प्रियांशी यादव ने कर दिखाया है इस छोटी सी उम्र मे नन्हीं बालिका ने चौत्र नवरात्र पर ०९ दिन का उपवास रखा है बालिका ने स्वप्रेरणा से माता आदि शक्ति जगदंबे की उपासना की है यह पुत्री प्रातरूकाल सुबह उठकर माता जी को जल चढ़ाकर एवं दोनो समय नियम व संयम से आरती करती है। माँ भगवती की प्रति गहरी आस्था रखने वाली इस होनहार बालिका की भक्ति को देखकर ग्रामीणजन अचंभित हैं। धार्मिक प्रवृत्ति की इस बालिका को व्रत रखने की प्रेरणा उसे अपनी मां श्रीमती कल्पना यादव से मिली है। 

बाबा के दर पर श्रीशांत


बाबा के दर पर श्रीशांत

(आकाश कुमार)

नई दिल्ली (साई)। शिरडी के फकीर साई बाबा का जलजला दिनों दिन चरम पर आता जा रहा है देश भर में उनके कार्यक्रमों की बाढ़ सी आ गई है। देश भर के समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के ब्यूरो से रोजाना बहुत सारे समाचार साई बाबा से संबंधित प्राप्त हो रहे हैं।
शिरडी से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया ब्यूरो विनीता विश्वकर्मा ने बताया कि विवादों से घिरे रहने वाले तेज गेंदबाज एस श्रीशांत ने 2008 आईपीएल के श्स्लैपगेटश् कांड के जख्म हरे करने के बाद शनिवार को शिर्डी जाकर साईबाबा की समाधि के दर्शन किए। श्रीशांत ने शुक्रवार को कहा था कि हरभजन सिंह ने उन्हें थप्पड़ नहीं बल्कि कोहनी मारी थी। उन्होंने शनिवार को कहा कि वह अब इस मसले पर बात नहीं करना चाहते और आगे बढना चाहते हैं।
वहीं बिहार से साई ब्यूरो से प्रतिभा सिंह ने बताया कि सेक्टर 6 बी स्थित साई मंदिर में रामनवमी उत्सव पर शनिवार भजन संध्या हुई। स्वराज राय, अमरजी सिन्हा, जयप्रकाश सिन्हा, अरुण पाठक ने एक से बढ़कर भजन गाए। तबले पर भास्कर रंजन डे, ढोलक पर विश्वनाथ गोस्वामी, गिटार पर स्वराज राय व स्वप्न नंदी, हारमोनियम पर जयप्रकाश सिन्हा व अमरजी सिन्हा ने साथ दिया। मौके पर संगीतज्ञ पं. राणा झा, साई मंदिर प्रबंध समिति के प्रमुख राकेश श्रीवास्तव आदि थे। दूसरी ओर सेक्टर 4 डी श्री शिव व श्री हनुमान मंदिर में रामकथा का आयोजन किया गया। यहां पं. विजय कान्त शास्त्री ने रामकथा कही।
अमृतसर से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के ब्यूरो से विक्की आनंद ने बताया कि श्री साई बाबा जी के जयकारों के बीच भक्तों ने शिरडी श्री साई बाबा जी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। ओम साई धाम मंदिर विजय नगर बटाला रोड में श्री साई जी की प्रतिमा का भव्य श्रृंगार किया गया। उसके बाद भक्तों ने केक काट आरती की। विख्यात पार्टियां विक्की बादशाह व कश्मीरी आलम साबरी ने साई जी का गुणगान करके भक्तों को झूमने के लिए बेबश किया। इस अवसर पर पार्षद संध्या सिक्का, अनुज सिक्का, समीर वर्मा, राजिंदर गुप्ता, रितिक कोहली, अजय बतरा, अरुण खन्ना, शिव चरण शर्मा, भोला, रमेश, महिंदर पाल, अभि प्रिंस, कुनाल, सुदेश शर्मा, सुनंदा, सुमन व ममता शर्मा आदि मौजूद थे।

संसद का बजट सत्र कल से


संसद का बजट सत्र कल से

(एडविन अमान)

नई दिल्ली (साई)। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण कल से शुरू हो रहा है। सरकार संसद में लंबित महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने का प्रयास करेगी। इनमें लोकपाल और लोकायुक्त, खाद्य सुरक्षा, भूमि अधिग्रहण, वित्त विधेयकों सहित कई अनुदान मांगें शामिल हैं।
विपक्षी एनडीए ने कोयला खंडों के आवंटन में हुई अनियमितताओं को उठाने का फैसला किया है। उसने संयुक्त संसदीय समिति के सभी सदस्यों से टूजी स्पेक्ट्रम मामले में समिति के मसौदा रिपोर्ट को नामंजूर करने की अपील की है। भाजपा इस रिपोर्ट को लेकर दुखी है, जिसमें जानबूझकर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर आरोप है। राजनीतिक दल राजधानी में हाल में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म का मामला भी उठा सकते है।

शनिवार, 20 अप्रैल 2013

शिव के राज में मानवता हुई तार तार


शिव के राज में मानवता हुई तार तार


(लिमटी खरे)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ना जाने कितने नामों से जाना जाता है। शिवराज जब सांसद थे तब पांव पांव वाले भईया और जब देश के हृदय प्रदेश के निजाम बने तब वे बच्चों के मामा बन गए। मामा के राज में कानून और व्यवस्था की स्थिति इतनी गंभीर है कि उनकी भानजियां ही उनके राज में सुरक्षित नहीं हैं। शिव के राज में अबोध बालाओं के साथ दुराचार आम हो गया है। 17 अप्रेल को सिवनी जिले के आदिवासी विकासखण्ड घंसौर में जो कुछ हुआ वह देश का सर शर्म से झुकाने के लिए पर्याप्त माना जा सकता है। एक पांच वर्षीय अबोध बच्ची के साथ बिहार के रहने वाले फिरोज नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर घृषित काम किया। बच्ची जबलपुर में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।यह देश के मशहूर उद्योगपति गौतम थापर के स्वामित्व वाले अवंथा समूह के सहयोगी प्रतिष्ठान मेसर्स झाबुआ पावर लिमिटेड का कर्मचारी बताया जा रहा है। मजे की बात तो यह है कि इस बाहरी व्यक्ति की मुसाफिरी भी घंसौर थाने में दर्ज नहीं बताई जा रही है।

सत्तर के दशक की समाप्ति पर दिल्ली में गीता चौपड़ा संजय चौपड़ा हत्याकांड ने देश को हिलाकर रख दिया था। उस समय रंगा और बिल्ला को इसके आरोप में फांसी पर चढ़ा दिया गया था। कालांतर में बलात्कार के मामले सामने आए पर वहशियाना तरीके से हुए बलात्कार के मामले कम ही प्रकाश में आए।
इक्क्ीसवीं सदी के पहले दशक में दिल्ली से सटे निठारी में हुए निठारी कांड ने लोगों की रूह कंपा दी थी। जिस वहशीयाना तरीके से बच्चो के साथ अप्राकृतिक तरीके से योनाचार किया गया और उन्हेें मौत के घाट उतार दिया गया वह वाकई देश के हुक्मरानों के लिए शर्मनाक ही था।
पिछले साल दिसंबर में दिल्ली में दामिनी के साथ चलती बस में हुए अमानवीय गेंग रेप ने देश को एक बार फिर दहला दिया। उस समय दिल्ली मानो ठहर गई थी। देश भर में दामिनी के लिए दुआएं हुईं पर दामिनी को काल ने हमसे छीन लिया। इस साल के आरंभ में देश भर में बलात्कार के जो मामले सामने आए।
हाल ही में दिल्ली में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई है। इसके कथित आरोपी मनोज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस बच्ची के पेट में से मोमबत्ती और बोतल मिली है जो वाकई शोध का विषय है। यह वाकई दरिंदगी की हद है। पुलिस पर आरोप है कि उसने दो हजार में मामला सुलटाने का प्रयास किया था। एक एसीपी को तो न्यूज चेनल्स पर प्रोटेस्ट कर रही बाला पर थप्पड़ मारते तक दिखाया गया है।
इसी बीच खबर आई कि मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के आदिवासी बाहुल्य घंसौर विकासखण्ड में एक पांच साल की बच्ची के साथ फिरोज नामक युवक ने कथित तौर पर दुराचार किया है। बच्ची घर से गायब थी। बाद में वह स्थानीय मरघट में बेहोश पाई गई। घायल बच्ची आज भी जीवन और मृत्यु से संघर्ष कर रही है।
इस संबंध में पुलिस के सूत्रों का कहना है कि उक्त फिरोज बिहार का रहने वाला है और वह देश के मशहूर उद्योगपति गौतम थापर के स्वामित्व वाले अवंथा समूह के सहयोगी प्रतिष्ठान मेसर्स झाबुआ पावर लिमिटेड में काम करता था। मजे की बात तो यह है कि बिहार से आकर सिवनी में जीवोकापर्जन करने वाले फिरोज की मुसाफिरी भी घंसौर थाने मेें दर्ज नहीं है, जबकि सिवनी जिला अतिसंवेदनशील जिलों की फेहरिस्त में ना केवल शामिल है वरन् पिछले माह यहां कर्फ्यू लगा था और इसके उपरांत यहां बम और असलाह बरामद हुआ था।
मेसर्स झाबुआ पावर लिमिटेड का पावर प्लांट जबसे निर्मित होना आरंभ हुआ है तबसे यह विवादो में है। इसकी लोकसुनवाई गुपचुप तरीके से संपन्न हो जाती है और आदिवासियों के हितों पर कुठाराघात के आरोप लगते हैं। यह पावर प्लांट रक्षित वन में निर्मित हो रहा है। इस पावर प्लांट की चारदीवारी के अंदर एक हिरण मरा पाया जाता है। दो दर्जन के लगभग मजदूरोें की मौत हो जाती है। पर किसी को इसकी सुध लेने की फुर्सत नहीं है।
वहीं दूसरी ओर मेसर्स झाबुआ पावर लिमिटेड के एडमिन विभाग में पदस्थ रविंद्र सिंह का कहना है कि उक्त आरोपी फिरोज मेसर्स झाबुआ पावर लिमिटेड का कर्मचारी नहीं है। प्लांट निर्माणाधीन अवस्था में है अतः यहां दो दर्जन से ज्यादा ठेकेदार काम कर रहे हैं, हो सकता है उनमें से किसी ठेकेदार के पास वह काम करता हो।
बहरहाल, एमपी गर्वमेंट के मुलाजिम जिला जनसंपर्क अधिकारी घनश्याम सिरसाम द्वारा मीडिया पर्सन्स को एक एसएमएस भेजा जाता है जिसकी इबारत कुछ इस प्रकार है - माय डियर फ्रेंड, घंसौर में हुई दुराचार की घटना में पीडित बच्ची के इलाज का सारा खर्च झाबुआ पावर प्लांट वाले वहन कर रहे हैं। यदि इलाज के लिए बच्ची को किसी बड़े हास्पिटल ले जाने की जरूरत हुई तो उसका खर्च भी प्लांट का मैनेजमेंट ही उठाएगा। इसके अलावा झाबुआ पावर प्लांट मैनेजमेंट पीडित बच्ची के पिता को (उसकी योग्यता के अनुसार प्लांट में ही) नौकरी भी देगा . . .।
जैसे ही यह एसएमएस पीआरओ के मोबाईल नंबर 9425391768 से मीडिया पर्सन्स के पास पहुंचा वे चौंक गए। अमूमन जिला जनसंपर्क अधिकारी का काम मध्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार का है। इस बार पीआरओ द्वारा एक निजी कंपनी जो सिवनी जिले में अपना व्यवसायिक हित साध रही है के बचाव में उसके द्वारा किए जाने वाले काम का प्रचार प्रसार करते नजर आ रहे हैं।
देखा जाए तो यह काम मेसर्स झाबुआ पावर लिमिटेड के जनसंपर्क अधिकारी का है, जिसका सिवनी या मध्य प्रदेश में अता पता ही नहीं है। सिवनी जिले में लगने वाले 1200 मेगावाट के पावर प्लांट का एक भी कार्यालय साईट आफिस बरेला को छोड़कर सिवनी जिले में नहीं है। जबलपुर में भी एक कार्यालय है जो इस संस्थान ने पत्राचार के पते के लिए रख छोड़ा है।
कहा तो यहां तक जा रहा है कि मशहूर उद्योगपति गौतम थापर के स्वामित्व वाले अवंथा समूह के सहयोगी प्रतिष्ठान मेसर्स झाबुआ पावर लिमिटेड में काम करने वाले नेता नुमा ठेकेदारों के गुण्डों ने क्षेत्र में आतंक बरपाया हुआ है। जिले की घंसौर पुलिस इन आताताईयों का भी कुछ बिगाड़ने में स़क्षम नजर नहीं आती है।
मीडिया पर्सन्स के जेहन में अनेकों सवाल उपज रहे हैं, मसलन अगर वह कर्मचारी फिरोज मेसर्स झाबुआ पावर लिमिटेड का कर्मचारी नहीं है तो फिर मेसर्स झाबुआ पावर लिमिटेड आखिर उस बाला के इलाज को आगे कैसे आ गई? अपने जनसंपर्क विभाग से इस खबर को फ्लेश करवाने के बजाए मेसर्स झाबुआ पावर लिमिटेड ने आखिर मध्य प्रदेश सरकार के जनसंपर्क महकमे के जिला जनसंपर्क अधिकारी का उपयोग क्यों किया? (साई फीचर्स)

रेप का आरोपी दिल्ली पहुंचा


रेप का आरोपी दिल्ली पहुंचा

(आकाश कुमार)

नई दिल्ली (साई)। राजधानी दिल्ली में ५ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म में कथित रूप से शामिल २५ वर्षीय युवक मनोज कुमार को मुजफ्फरपुर की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने २३ अप्रैल तक ट्रॉन्जिट रिमान्ड पर दिल्ली पुलिस को दे दिया है। इस युवक को आज तड़के दिल्ली पुलिस के दल ने स्थानीय पुलिस की सहायता से मुजफ्फरपुर जिले के चिकनोटा गांव में उसके ससुराल से गिरफ्तार किया।
पुलिस सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया से चर्चा के दौरान कहा कि आरोपी युवक के मोबाइल फोन की लोकेशन पर नजर रखने के बाद उसका पता चला। उसे अब पटना के रास्ते दिल्ली लाया जा रहा है। वहीं साई न्यूज को पीडिता का ताजा हेल्थ बुलेटिन मिला है। पीड़ित बच्ची के ताजा मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि उसकी हालत स्थिर है और वह होश में है। आज मीड़िया से बातचीत में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा अधीक्षक डी.के. शर्मा ने बताया कि उसके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि अभी बच्ची की जनरल कंडीशन ठीक है लेकिन उसको क्लोज ऑबजर्वेशन और मोनिटरिंग में रखा गया है। उसे आई बी फ्ूल तथा एन्टी बॉयोटिक्स दिया जा रहे है। बच्ची कॉन्सियस है अलर्ट है और उसके सभी पैरामीटर्स नार्मल लिमिट में है।
इसके साथ ही साथ राष्ट्रपति ने दिल्ली दुष्कर्म मामले के दोषियों को तुरंत न्याय के कटघरे में लाने के लिए कदम उठाने को कहा है। ५ वर्षीय बच्ची के साथ हुए इस दुष्कर्म पर गहरा शोक और आक्रोश व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने संबद्ध अधिकारियों से इस बच्ची को अच्छी से अच्छी चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध कराने को कहा है। श्री मुखर्जी ने कहा कि एक समाज के तौर पर लोगों को गिरते मूल्यों और महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में बार-बार की विफलता को लेकर आत्ममंथन करना होगा।
वहीं, महिला और बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ ने कहा है कि उनका मंत्रालय पीड़ित बच्ची और उसके परिवार को हरसंभव सहायता देगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने पुलिस से कहा है कि वह लोगों को विभिन्न कानूनों और सजाओं के बारे में जागरूक करें।  उन्होंने कहा कि कुछ पुरूषों की मानसिकता बहुत ही क्षीण हो गई है और ये मानसिकता का कारण है कि छोटी बच्ची के साथ इस तरह का व्यवहार करना बहुत ही अभद्र किस्म का है और मैं समझती हूं कि इसके लिए आम जनता को स्वयं अपना चिंतन मनन करना होगा। पुलिस को इसमें सतर्क रहना चाहिए। पुलिस को चाहिए कि आम आदमी को वो शिक्षा भी दे।
इसके साथ ही साथ सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने इस घटना को दिल दहला देने वाली और निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी तरफ से जो बलात्कार विरोधी कानून है उनको मजबूत और सुदृढ़ किया है। केंद्र सरकार को और राज्य सरकार को समन्वय बनाकर पुलिस सुधार हैं उसके ऊपर काम करने की जरूरत है और साथ-साथ एक बहुत बड़ी आवश्यकता इस बात की भी है कि जो पुरूष समाज को अपनी मानसिकता बदले। क्योंकि इसमें एक बहुत बड़ी और अहम भूमिका समाजिक स्तर पर भी हम सबको दिखानी हैं।
लोक सभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे से अनुरोध किया है कि बलात्कार के खिलाफ कानून को और कड़ा तथा सख्त बनाने के लिए तुरंत एक बैठक बुलाई जाए। श्रीमती सुषमा स्वराज ने दुष्कर्म की घटना पर दुख व्यक्त किया।
उन्होंने कहा है कि इस मानसिक बीमारी को शॉक ट्रीटमेंट चाहिए। साधारण कानून नहीं चाहिए। इसलिए ऐसे लोगों के लिए भी फांसी का प्रावधान हो ये मैं चाहती हूं इसमें देर नहीं होनी चाहिए। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को तुरंत इस पर बैठक बुलाना चाहिए और इस कानून को और सख्त करना चाहिए।
साई न्यूज के दिल्ली ब्यूरो के अनुसार इस बर्बर दुष्कर्म के विरोध में सैंकड़ो लोग आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के बाहर ही इस घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं, जहां इस बच्ची का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद पीड़ित बच्ची की हालत जानने के लिए अस्पताल गये।
विरोध प्रदर्शनों की आशंकाओं को देखते हुए राजधानी में शांति बनाये रखने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यातायात पुलिस ने भी पुलिस मुख्यालय के आसपास वाहनों के लिए रास्ता बदलने के बारे में परामर्श जारी किया है। इसमें कहा गया है कि विकास मार्ग, तिलक मार्ग और मंडी हाऊस से आने वाले वाहनों को रिंग रोड़ और मथुरा रोड़ की ओर मोड़ दिया गया है।

उर्जा पर सब्‍सीडी हो समाप्त


उर्जा पर सब्‍सीडी हो समाप्त

(मणिका सोनल)

नई दिल्ली (साई)। योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने कहा है कि ऊर्जा पर सब्सिडी समाप्त कर दी जानी चाहिए और सरकार पर कुल सब्सिडी का भार घटाकर सकल घरेलू उत्पाद के एक दशमलव चार प्रतिशत तक लाया जाना चाहिए।
कल नई दिल्ली में एक समारोह के दौरान श्री अहलूवालिया ने कहा कि डीजल और मिट्टी के तेल पर बहुत ज्यादा सब्सिडी दी जा रही है और उन्हें बाजार मूल्यों से नीचे बेचा जा रहा है।

राज्यपाल डॉ0 अज़ीज़ कुरैशी से मिले कजाकिस्तान के राजदू


राज्यपाल डॉ0 अज़ीज़ कुरैशी से मिले कजाकिस्तान के राजदूत

(अर्जुन कुमार)

देहरादून (साई)।भारत में कजाकिस्तान गणराज्य के राजदूत दॉलत कॉनिशेव (क्वनसंज ज्ञनंदलमेीमअ ) ने सायं राजभवन देहरादून में उत्तराखण्ड के राज्यपाल डॉ0 अज़ीज़ कुरैशी से शिष्टाचार भेंट की।  लगभग 20 मिनट के सामान्य शिष्टाचार भेट में दोनो महानुभावों के बीच भारत व कजाकिस्तान के मध्य पारस्परिक सम्बंधों को सुदृढ करने, व्यापारिक सम्बंध बढ़ाने तथा दोनो देशों की संस्कृतियो के आदान-प्रदान आदि विषयों को लेकर चर्चा हुई।
वार्ता के दौरान राज्यपाल ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 नेहरू के समय से स्थापित भारत व कजाकिस्तान के मैत्री सम्बंधो तथा नेहरू जी के कजाकिस्तान यात्रा के दौरान उनके साथ गई छोटी उम्र की इन्दिरा गॉधी की लोकप्रियता के उस प्रसंग को दोहराया जिसके अनुसार इन्दिरा गॉधी के व्यक्तित्व से प्रभावित वहॉ के अधिकांश लोगो ने अपनी बेटियों का नाम इन्दिरा रखा।
राज्यपाल ने राजदूत को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। इस अवसर पर राज्यपाल के पमुख सचिव श्री अशोक, अपर सचिव डी.सैथिल पांडियन तथा परिसहाय डा0 वाई.एस.रावत भी उपस्थित थें।

13वें राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन का आगाज


13वें राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन का आगाज

(राजकुमार अग्रवाल)

कैथल (साई)।। सर्व कर्मचारी संघ के तीन दिवसीय 13वें राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन की शुरूआत राज्य प्रधान धर्मबीर ङ्क्षसह फोगाट द्वारा ध्वजारोहण करके की गई। जनवादी व ट्रेड यूनियन आंदोलनों में शहीदों को शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई। सम्मेलन में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव आर. मुत्थु सुंदरम, सी.आई.टी.यू. के महासचिव सतबीर ङ्क्षसह विशेष रूप से भाग ले रहे हैं। पहले दिन के सत्र का शुभारंभ सी.आई.टी.यू. के राज्य अध्यक्ष सुरेंद्र मलिक ने कहा कि 20-21 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में कर्मचारियों ने स्वतंत्र रूप से भाग लेकर एकता का परिचय दिया। इस एकता को ओर व्यापक बनाने की आवश्यकता है। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रधान राज ङ्क्षसह दहिया व महासचिव अमर ङ्क्षसह यादव ने राज्य सरकार की कर्मचारी व जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध आंदोलन चलाने पर बल दिया। संघ के महासचिव सुभाष लांबा ने पिछले 3 वर्षों की संगठन की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य स्तर की सामाजिक राजनैतिक व आर्थिक परिस्थितियों की समीक्षा, संगठन की आंदोलनात्मक, सांगठनिक, उपलब्धियां व भविष्य की चुनौतियों को रेखांकित करते हुए स्वतंत्र आंदोलन करते हुए संयुक्त संघर्ष की ओर बढऩे का प्रस्ताव रखा। कोषाध्यक्ष सी.एन. भारती ने संघ की आय व्यय की विवरणी प्रस्तुत की। संघ की महिला उप समिति की संयोजिका सविता ने कामकाजी महिलाओं की स्थिति पर परिपेक्ष्य पर्चा प्रस्तुत किया, जिनमें 20 अप्रैल को बहस की जाएगी। सम्मेलन में संबंध संगठनों व जिलों के 614 प्रतिनिधियों व पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। स्वागत समिति के अध्यक्ष पार्षद प्रेमचंद ने आए हुए पर्यवेक्षकों का स्वागत किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी नेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 20-21 फरवरी की हड़ताल के दौरान अंबाला शहर में पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए लाठीचार्ज के दौरान घायल कर्मचारियों को भी प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनवादी महिला समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगमती सांगवान ने भी आए हुए कर्मचारियों को संबोधित किया। सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी संगठनों ने भाग लिया। 

चहुंओर मची बाबा की धूम


चहुंओर मची बाबा की धूम

(रश्मि सिन्हा)

नई दिल्ली  (साई)। राम नवमी पर देश भर में जमकर धमू रही। कहीं सड़कों पर युवाओं का जोश दिखा तो कहीं बाबा की भक्ति में लोग झूमते दिखे। रामनवमी पर जगह जगह भण्डारों का भी आयोजन किया गया।
शिरडी से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया ब्यूरो से विनीता विश्वकर्मा ने बताया कि राम नवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साई बाबा मंदिर के बाहर से सात महीने का बच्चा चोरी हो गया। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। 35 वर्षीया संगीता जगदीश राठौड़ ने गुरुवार देर रात पुलिस के समक्ष इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह अपने बेटे विराट के साथ मंदिर के बाहर लड्डू विक्रेता काउंटर के पास खुले में सो रही थी। इसी बीच किसी ने उसके बेटे को चुरा लिया। राम नवमी के अवसर पर लाखों श्रद्धालु देश के कोने-कोने से यहां पर आए हुए हैं। पेशे से ट्रक डाइवर संगीता के पति ने बुधवार को इंदौर के बीजालपुर से उसे, अपने पिता और बहन को साई बाबा मंदिर में पूजा अर्चना के लिए को छोड़ा था। संगीता की तीन बेटियां भी हैं। पुलिस ने बताया कि चोर की तलाश की जा रही है।
वहीं, जमशेदपुर से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के ब्यूरो से एस.के.शर्मा ने बताया कि ऑल साईं डिबोटिस के द्वारा आयोजित पंचम साईं नवमी महोत्सव के दौरान हाइवे स्थित वसुंधरा इस्टेट शुक्रवार को पूरी तरह भक्तिमय हो गया। गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान कोलकाता से आए सोनाली ग्रुप ने साई बाबा की दैनिक दिनचर्या की झांकी प्रस्तुत कर लोगों को भाव-विभोर कर दिया। नाटक के जरिए कलाकारों ने लोगों को बाबा की दिनचर्या को आत्मसात करने पर बल दिया। इस दौरान स्थानीय गायक सुमित्रा बनर्जी ने देर रात तक लोगों को अपनी भक्तिरस से रिझाए रखी। इससे पूर्व संध्या संध्याछह बजे बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई जो पास के बजरंग मंदिर से पूजा अर्चना कर लौटी। उसके बाद बाबा की आरती उतारी गई।
हिमाचल प्रदेश से साई ब्यूरो से रीता वर्मा ने बताया कि प्रदेश के बड़सर में वीरवार शाम को साई संध्या का आयोजन किया गया। स्कूल मैदान बड़सर में आयोजित हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा व एसडीएम बड़सर अक्षय सूद ने मुख्यातिथि के तौर पर भाग लिया। साई संध्या में चंडीगढ़ की राजा एंड पार्टी के कलाकारों ने अपने भजनों से भारी संख्या में उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पार्टी के मुख्य गायक शैलेंद्र राजा ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की तथा उसके उपरांत साई के भजनों से खूब समां बांधा। भजनों को सुनकर पंडाल में उपस्थित हर श्रोता अपने आप को नाचने से रोक नहीं पाया। बेसहारों का सहारा साई है, तेरी रहमत को तरसा हूं साई, मेरे गुनाहों को मिटा साई, मैनू मेरे साईयां औकात बीच रखीं जैसे एक के बाद एक भजनों ने सैकड़ों की तादाद में उपस्थित श्रोताओं को कार्यक्रम के अंत तक पंडाल में बैठे रहने पर मजबूर कर दिया तथा भक्तों ने कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया। इस दौरान शिर्डी साई बाबा समिति बड़सर के प्रधान विक्रम राणा व अन्य कमेटी सदस्यों ने पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, एसडीएस अक्षय सूद व गायक शैलेंद्र राजा को शाल व साई प्रतिमा देकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा ने एक कनाल जमीन शिर्डी साई समिति बड़सर को दान करने की घोषणा की है। कार्यक्रम के दौरान मनजीत डोगरा ने कहा कि बड़सर में साई मंदिर बनाने के लिए वे अपनी एक कनाल जमीन समिति को दान देंगे ताकि वहां पर विशाल साई मंदिर बन सके। साई समिति ने मंदिर के लिए एक कनाल जमीन देने पर पूर्व विधायक मनजीत डोगरा का आभार जताया है।
वहीं कालका से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया ब्यूरो ने बताया कि कालका-शिमला ऐतिहासिक रेल ट्रैक पर रामनवमी के अवसर पर साई बाबा की तीसरी रेल यात्रा निकाली गई। सत्य साई भक्त संगठन हिमाचल प्रदेश की ओर से आयोजित इस यात्रा का शुभारंभ हरियाणा कांग्रेस कमेटी के महासचिव सतविंद्र राणा ने हरी झंडी दिखाकर किया है। इस अवसर पर कालका रेलवे स्टेशन पर हजारों साई भक्तों ने रेल के प्रथम डिब्बे में सजाई गई साई बाबा की द्वारका माई के दर्शन कर रेल रथ को शिमला के लिए रवाना किया है। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव सतविंद्र राणा ने संगठन की इस धार्मिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सत्य साई बाबा की भांति संगठन भी देशभर में सामाजिक समस्याओं के निराकरण के लिए अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि साई यात्रा को रेल के माध्यम से आयोजित कर संगठन ने हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक रेल मार्ग को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने में भी बेहतर कार्य कर रहा है। उत्तर भारत में शिरडी पहला ऐसा संगठन है, जिसने भक्तों को र्साई बाबा के दर्शनों के लिए इस प्रकार की अनूठी पहल की है। कालका स्टेशन से रवानगी के बाद साई की रथ यात्रा का टकसाल, कोटी, जाबली, सनवारा, धर्मपुर, कुमारहट्टी, बड़ोग, सोलन, कंडाघाट शोघी, तारादेवी, जतोग समरहिल व शिमला में भी हजारों भक्तों ने श्रद्धाभाव से स्वागत किया है।  संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सतीश बेरी ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से साई बाबा की रथ यात्रा को आम जनता के सहयोग से काफी धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन सामरिक महत्त्व के इस रेल ट्रैक को पर्यटन की दृष्टि से विख्यात करने का भी प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर सभी स्टेशनों पर साई बाबा के भंडारे व प्रसाद को भी बांटा गया। रेल के टकसाल रेलवे स्टेशन  पहुंचने पर हजारों की संख्या में परवाणूवासियों की भी र्साई दर्शनों को जुटी रही। स्टेशन पर करीब एक घंटे तक रुकी यात्रा में परवाणू कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश शर्मा, मनोनीत पार्षद ठाकुर दास शर्मा, परमिंद्र कौर, बीआर राणा, फकीर चंद, संदीप, हरीष आजाद, सीमा आजाद सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक भी मौजूद रहे।  जाबली रेलवे स्टेशन पर भी पंचायत प्रधान गणेश दत्त अत्री की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने रेल यात्रा का स्वागत किया है। इस अवसर पर  समाजसेवी घनश्याम, नरेश कुमार, बिलो देवी, संतोष, ब्रह्मानंद पोमी अत्री भी विशेष रूप से यात्रा के स्वागत के लिए उपस्थित हुए।
रांची, से साई ब्यूरो ने बताया कि रामनवमी के मौके पर आज रातू रोड साई मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से देर शाम तक भक्त साई मंदिर पहुंचे तथा साई बाबा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। मंदिर के पुजारियों ने भक्तों को साई बाबा की पूजा-अर्चना करायी। रामनवनी के मौके साई बाबा की प्रतिमा को फूल-मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूरे मंदिर परिसर की साज-सज्जा की गयी थी। विदित हो कि साई बाबा ने अपने जीवनकाल के दौरान शिरडी में रामनवमी की शुरूआत की थी।
दुर्गा मंदिर में आस्था का सैलाब: महानवमी पर आज रातू रोड दुर्गा मंदिर में भी सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। देर शाम तक भक्त मंदिर पहुंचे तथा मां दुर्गे की पूजा-अर्चना की। नवमी पर आज मां दुर्गें की पूजा-अर्चना के लिए विशेष आयोजन किया गया था। मंदिर के पुजारियों ने भक्तों को मां दुर्गे की पूजा-अर्चना करायी। दुर्गा मंदिर में आज भक्तों की भीड़-भाड़ काफी रही।
बजरंग बली के मंदिर में भारी भीड़: रातू रोड स्थित बजरंग बली के मंदिर में भी आज भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। रामनवमी के मौके पर हजारों भक्त आज मंदिर पहुंच कर बजरंग बली की पूजा-अर्चना की तथा आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी ने भक्तों को बजरंग बली की पूजा करायी तथा उनके बीच प्रसाद का भी वितरण किया। रामनवमी के मौके पर आज बजरंग बली की प्रतिमा तथा मंदिर के आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

शुक्रवार, 19 अप्रैल 2013

थापर के गुर्गे पर दुधमुंही मासूम से बलात्कार का आरोप!


थापर के गुर्गे पर दुधमुंही मासूम से बलात्कार का आरोप!

(संजीव प्रताप सिंह)

सिवनी (साई)। देश के मशहूर उद्योगपति गौतम थापर के स्वामित्व वाले अवंथा समूह के सहयोगी प्रतिष्ठान मेसर्स झाबुआ पावर लिमिटेड में काम करने वाले एक कर्मचारी पर चार साल की दुधमुही बच्ची के साथ मुंह काला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
सिवनी जिले के घंसौर पुलिस थाने के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि बिहार निवासी फिरोज खान द्वारा चार साल की दुधमुही बच्ची को केला खिलाने का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाया गया था। इसके उपरांत वह घर से गायब थी। बच्ची के गायब होने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन आरंभ की पर वह नहीं मिली। यह घटना 17 अप्रेल को रात्रि सात बजे के आसपास की बताई जाती है।
पुलिस सूत्रों ने साई न्यूज को आगे बताया कि बच्ची की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही आरंभ की। बाद में वह बच्ची 18 अप्रेल को स्थानीय मरघट के पास बेहोश अवस्था में मिली। पुलिस सूत्रों ने कहा कि अभी जांच जारी है अतः उस बच्ची के साथ क्या हुआ यह कहना मुश्किल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार भादवि की धारा 366 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।
लाख टके का सवाल यही खड़ा हुआ है कि आखिर सिवनी पुलिस को हो क्या गया है। आजादी के पहले से ही यह व्यवस्था लागू है कि जब भी कोई व्यक्ति किसी अन्य शहर में जाता है तो उसे वहां के संबंधित थाने में अपनी मुसाफिरी दर्ज करानी होती है। सिवनी जनसंख्या के हिसाब से भी काफी संवेदनशील है अतः यहां किराएदारों की जानकारी और मुसाफिरी दर्ज किया जाना अनिवार्य किया जाना चाहिए।
पुलिस सूत्रों ने आगे बताया कि आरोपी फिरोज खान का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस संबंध में जब प्लांट के महाप्रबंधक विक्रमजीत सिंह से उनके मोबाईल पर और सिवनी जिले में लगने वाले इस पावर प्लांट के जबलपुर स्थित कार्यालय में संपर्क करने का प्रयास किया गया तो कोई भी उपलब्ध नहीं हो सका।

बिहार को मिले बारह हजार करोड़!


बिहार को मिले बारह हजार करोड़!

(शरद)

नई दिल्ली (साई)। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति ने बिहार के लिए विशेष योजना बारहवीं पंचवर्षीय योजना की कुल अवधि में बारह हजार करोड़ रुपये के आवंटन के साथ शेष चार वर्षों में भी जारी रखने को मंजूरी दी है। सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कल नई दिल्ली में पत्रकारों को बताया कि यह पैकेज पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि के तहत मंजूर किया गया है।
श्री तिवारी ने बताया कि आर्थिक मामलों की केबिनेट समिति ने बिहार के लिए स्वीकृति दी है कि अगले चार वर्ष के लिए जो बारहवीं पंचवर्षीय योजना के साल बचे हैं बारह हजार करोड़ रूपया इसके तहत बिहार प्रदेश में खर्चा जाएगा। श्री तिवारी ने यह भी बताया कि मंत्रिमंडल ने बोलांगीर और कोरापुट जिलों के लिए भी विशेष योजना को मंजूरी दी है।
कालाहांडी, बोलांगीर और कोरापुट के जिले हैं उसमें ढाई सौ करोड़ रूपये बेकवर्ड ग्रांट रीजन फंड के तहत मंजूर किया गया है। श्री तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में सूखे की समस्या से निपटने की योजना लागू करने के वास्ते भी विशेष पैकेज जारी रहेगा। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक समिति ने इसे भी मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि जो सूखाग्रस्त इलाके हैं, उत्तर प्रदेश में जो बुंदेलखंड रीजन है और बुंदेलखण्ड का जो हिस्सा मध्यप्रदेश में भी पड़ता है वहां पर अगले चार वर्षों में २०१३-१४ से लेकर २०१६-१७ तक ४४ सौ करोड़ रूपये की मंजूरी दी है।
इसके साथ ही साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय बाल नीति २०१२ को भी स्वीकृति दे दी। इसमें १८ वर्ष से कम आयु के हर व्यक्ति को बालक माना गया है। इस नीति में हर बच्चे के जीवन पाने, जीवित रहने, विकास के अधिकार और बिना किसी भेदभाव के शिक्षा पाने के अधिकार सहित मार्गदर्शक सिद्धांत तय किए गए हैं।
पत्रकारों ने पूछा कि बिहार के लिए विशेष पैकेज क्या जनता दल यूनाइटेड और भाजपा के संबंधों में तनाव को देखते हुए मंजूर किया गया है ? इस पर श्री तिवारी ने मंत्रिमंडल के फैसले के पीछे किसी तरह की राजनीति से इनकार किया है। उधर, भारतीय जनता पार्टी ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य के साथ न्याय नहीं हुआ।

बंग्लुरू विस्फोट मामले में प्रगति शून्य!


बंग्लुरू विस्फोट मामले में प्रगति शून्य!

(महेश)

नई दिल्ली (साई)। गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि बंगलौर विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी-एन आई ए अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है, लेकिन विस्फोट में इस्तेमाल मोटर साइकिल के मालिक की पहचान तमिलनाडु पुलिस की मदद से कर ली गई है। श्री शिंदे अपने मंत्रालय की मासिक रिपोर्ट पेश करने के बाद कल नई दिल्ली में पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है। श्री शिंदे ने स्पष्ट किया कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे। इलेक्शन प्रोसेस को डिले करने का या डिरेल करने का सवाल तो आता ही नहीं है। इलेक्शन टाइम पर ही होते रहेंगे।
वहीं, समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के कर्नाटक ब्यूरो से श्वेता यादव ने कर्नाटक में पुलिस महानिदेशक लालरोखुमा पचाऊ के हवाले से बताया है कि बंगलूर में हुए बम विस्फोट की जांच के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त प्रणब मोहंती के नेतृत्व में चार विशेष दल गठित किए गए हैं।
पुलिस सूत्रों ने साई न्यूज को बताया कि ये दल राष्ट्रीय जांच एजेंसी और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ तालमेल रखेंगे। सूत्रों ने कहा कि एन आई ए और फॉरेंसिक तट तक बी जे पी के सी सी टी वी कैमरे द्वारा खींचे तस्वीर की जांच कर रहे हैं ताकि उन लोगों का पता लगाया जा सके जिसने बम से लेस मोटरबाइक को वहां रखा।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने कल बम बलास्ट हुए स्थल का मुआयना किया और पुलिस जांच-बीन की प्रगति की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि इस स्टेज पर कोई भी बात नहीं कही जा सकती। बम विस्फोट में घायल लोगों को पचास हजार रूपये और एक लाख रूपये का मुआयना घोषित किया गया है। मुल्जिम तक पहुंचने में मदद करने वालों को पांच लाख रूपये देने की घोषणा भी की गई है।