शुक्रवार, 20 जुलाई 2012

नशे का असर आने वाली संतान पर


नशे का असर आने वाली संतान पर

(एकता श्रीवास्तव)

न्यूयार्क (साई)। अगर आप चरस-गांजा जैसे नशे का सेवन करने की आदी हैं तो संभल जाइये। हो सकता है कि आपकी इस लत के चलते आपकी कोख में पलने वाला बच्चा अपने नियत समय से पहले ही पैदा हो जाये। हाल ही में हुए एक अध्ययन से पता चला है कि इस तरह का नशा करने वाली महिलाओं में अपरिपक्व बच्चे पैदा करने का खतरा सामान्य महिलाओं से दो गुना ज्यादा होता है।
तय समय के तीन हफ्ते पहले तक जन्म लेने वाले बच्चों में जानलेवा स्वास्थ्य समस्यायें होने की आशंका होती है। जो आगे चलके मधुमेह और ह्रदय रोग जैसी बीमारियों में तब्दील हो सकती है। एडीलेड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर गस डेक्कर और उनकी टीम ने 3,000 से ज्यादा गर्भवती महिलाओं पर अध्ययन कर यह निष्कर्ष पाया कि नशा जानलेवा भी हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: