शुक्रवार, 30 दिसंबर 2011

वैष्णो देवी पहुंचे रेकॉर्ड 1 करोड़ श्रद्धालु


वैष्णो देवी पहुंचे रेकॉर्ड 1 करोड़ श्रद्धालु



(संदीप गुप्ता)

कटडा (साई)। त्रिकुटा की पर्वत श्रंखलाओं पर विराजी माता वेष्णों देवी के जयकारों की गूंज अब देश भर में जमकर हो रही है। देश विदेश से हर धर्म सम्भाव के लोग यहां माता रानी के दर्शनों के लिए आते हैं। माता के दर्शनों के लिए आने वाले भक्तों की तादाद में हर साल रिकार्ड बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। इस साल तो वर्षांत के पहले ही यहां आने वाले श्रृद्धालुओं की तादाद एक करोड़ के उपर पहुंच गई है।
जम्मू-कश्मीर स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल वैष्णो देवी गुफा जाने वाले दर्शनार्थियों की संख्या बुधवार को रेकॉर्ड एक करोड़ से अधिक हो गई। किसी भी साल के लिए यह संख्या अधिकतम है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अनुसार जयपुर के डॉक्टर राकेश विश्वकर्मा को एक करोड़वें दर्शनार्थी के रूप में दर्ज किया गया। ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी साल में तीर्थयात्रियों की संख्या एक करोड़ के पार पहुंच गई है। इससे पहले 2010 में वैष्णो देवी गुफा के 87.50 लाख लोगों ने दर्शन किए।
पहली बार माता रानी के दर्शनों को आने वालों का आंकड़ा करोड़ को छू सका है। अस्सी के दशक तक माता के दर्शनों के लिए कोई खास व्यवस्थाएं नहीं थीं। गुफा के मैनेजमेंट के लिए बोर्ड का गठन 1986 में किया गया था। माता रानी श्राईन बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि वर्ष 1986 में महज 13 लाख दर्शनार्थी ही वहां पहुंच सके थे।

कोई टिप्पणी नहीं: