शुक्रवार, 30 दिसंबर 2011

ठण्ड के तीखे तेवरों के आगे मजबूर हैं लोग


ठण्ड के तीखे तेवरों के आगे मजबूर हैं लोग

पांडिचेरी में आया तेज तूफान



(शरद खरे)

नई दिल्ली (साई)। उत्तर भारत में जारी कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। बुधवार की सुबह एक बार फिर कोहरे ने अपना असर दिखाया। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्से सुबह कोहरे में लिपटे रहे। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती रहीं और ट्रेनों के संचालन में देरी हुई। प्रकृति की इस लीला से सड़क हादसे भी हुए। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बुधवार को ठंडी हवाएं चलने का सिलसिला भी जारी रहा। राजधानी में पुश्ता मार्ग पर कोहरे के चलते तड़के छह वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन घायल हो गए। हादसे की वजह से मार्ग को काफी देर के लिए बंद करना पड़ा।
पड़ोसी राज्य हरियाणा और पंजाब में कोहरे के साथ शून्य के करीब पहुंचते तापमान के आगे सब बेबस नजर आए। हरियाणा में सबसे कम तापमान हिसार में दर्ज किया गया। यहां पारा न्यूनतम 1.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। पंजाब में अमृतसर न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री नीचे के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। उत्तर प्रदेश में आगरा सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मध्य प्रदेश भी इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। कड़ाके की ठंड लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर रही है। बाजारों से रौनक गायब है। ग्वालियर में बुधवार को पारे ने 3.2 डिग्री तक का गोता लगाया। वहीं, बिहार के गया में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
कश्मीर में ठंड अपने अलग-अलग रंग दिखा रही है। नदी-नालों, जलापूर्ति के पाइपों में पानी जम जाने से स्थानीय परेशान हैं तो, सैलानियों के लिए यह अनोखा अनुभव है। वादी के अधिकांश हिस्सों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है। लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 16 डिग्री कम दर्ज किया गया है। हिमाचल प्रदेश में ठंडी हवाओं से लोग दिन-रात ठिठुर रहे हैं। बुधवार को दिन में धूप खिल रही, लेकिन ठंडी हवाओं से इसकी गर्मी जाती रही। शून्य से 6.4 डिग्री नीचे गए पारे के साथ केलंग प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा। राज्य के कई जिलों का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे तक खिसका। उत्तराखंड का भी यहीं हाल रहा। यहां अल्मोड़ा में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान में भी ठंड से लोग परेशान है। प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। चुरू का न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
श्रीनगर से साई संवाददाता मणिका सोनल ने खबर दी है कि नियंत्रण रेखा के निकट जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बर्फ की चट्टान गिरने से सेना के एक जवान की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर लाइट इंफेंट्री रेजिमेंट दो के राइफलमैन इंदर बहादुर थापा सोमवार को हंदवाड़ा सेक्टर में बर्फ की चट्टान की चपेट में आ गए थे। वह उस पेट्रोलिंग पार्टी का हिस्सा थे, जो नियंत्रण रेखा पर घुसपैठियों पर नजर रख रहा है।
मध्य प्रदेश से साई संवाददाता अंशुल गुप्ता के मुताबिक प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के सूत्रों ने आने वाले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा, शहडोल और सागर संभागों के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार राज्य में इस दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा, शहडोल और सागर संभाग में कहीं-कहीं शीतलहर का प्रकोप रहा। अब प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप समाप्त होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार आने वाले चौबीस घंटों के दौरान राज्य में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रीवा, खजुराहो, नौगॉंव और दमोह में दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में आने वाले चौबीस घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी अंचल में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। ग्वालियर और चंबल संभाग के साथ ही रीवा, शहडोल तथा जबलपुर संभाग में सर्दी की वजह से जन-जीवन पर असर पड़ा है। कल रीवा, खजुराहो नौगांव और दमोह में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। रीवा से मिले समाचार के अनुसार नगर निगम ने लोगों की सुविधा के लिये कई स्थानों पर अलाव जलाना श्ुारू कर दिया है। हमारे शिवपुरी संवाददाता ने बताया है कि जिले में शाम से ही मुख्य मार्ग और बाजार सुनसान होने लगते हैं। शिवपुरी नगर पालिका ने अनेक जगह अलाव जलाने की व्यवस्था की है। 
शिमला से साई संवाददाता अनुराग कुमार ने बताया कि प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। सुन्दरनगर में तापमान जहां शून्य से नीचे चला गया है, वहीं भुंतर, केलंग, सोलन तथा मनाली में भी न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। शिमला में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। शिमला का न्यूनतम तापमान 4 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 13 दशमलव 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम खुश्क बने रहने तथा तापमान में कोई विशेष परिवर्तन न होने की संभावना जताई है।प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। सुन्दरनगर में तापमान जहां शून्य से नीचे चला गया है, वहीं भुंतर, केलंग, सोलन तथा मनाली में भी न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। शिमला में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। शिमला का न्यूनतम तापमान 4 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 13 दशमलव 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम खुश्क बने रहने तथा तापमान में कोई विशेष परिवर्तन न होने की संभावना जताई है।
राजस्थान के साई ब्यूरो ने जयपुर से खबर दी है कि प्रदेश में तेज सर्दी का असर जारी है। कल के मुकाबले न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने के बाद भी जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। आज सुबह मौसम विभाग द्वारा रिकॉर्ड किये गये तापमान के अनुसार मैदानी भागों में चूरू आज भी सबसे ठण्डा स्थान रहा। वहां तापमान ढ़ाई डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों ने दोपहर में भी सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलाने शुरु कर दिए। करौली, झालावाड़ और टोंक में भी सर्दी का तेज असर रहा और ठंडी हवाएं चली। श्रीगंगानगर से साई संवाददाता ने बताया कि तीन डिग्री न्यूनतम तापमान के चलते यातायात पर बुरा असर पड़ा है और पाले की आशंका बनी हुई है। सवाईमाधोपुर में तीन, पिलानी, चित्तौड़गढ़, बीकानेर में पांच और राजधानी जयपुर में छह डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में पारा तीन डिग्री सेल्सियस रहा।
प्रदेश मे तेज ठंड का दौर जारी है, हालांकि कल के मुकाबले न्यूनतम तापमान में कई स्थानों पर बढोतरी दर्ज की गई है। सबसे कम एक दशमलव 9 डिग्री सेल्सियस तापमान चूरु में रिकॉर्ड किया गया। वहां पिछले कुछ दिनें से पड़ रही कड़ाके की सर्दी के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों को सर्दी से बचाव करते देखा जा रहा है। इसके अलावा श्रीगंगानगर में दो, माउंट आबू में तीन, पिलानी में साढे तीन, जयपुर में पांच दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। धौलपुर, अलवर, भरतपुर, करौली  और सवाई माधोपुर जिलों में घना कोहरा छाये रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटांे में तापमान मंे गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दीपा कुमारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में अधिकांश जगहों पर जारी कड़ाके की ठण्ड में हल्की कमी आई है। साथ ही शीतलहर की स्थिति में भी सुधार हुआ है। बीते चौबीस घण्टों के दौरान प्रदेश में कई जगहों पर तापमान में मामूली वृध्दि हुई। बाकी स्थानों के तापमान सामान्य बने रहे। इस दौरान सबसे कम तापमान सात डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घण्टों में मौसम के शुष्क बने रहे की संभावना जताई है। 
पांडिचेरी से साई संवाददाता ने बातया कि दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उठा समुद्री तूफान थाने, १२० किलोमीटर प्रति घंटे की रतार की तेज हवाओं के साथ आज सवेरे साढे चार बजे पांडिचेरी पंहुचा।  तूफान से भारी नुकसान हुआ है। इसके असर से कई पेड़ उखड़ गये तथा बिजली की लाइनें टूट गई और संचार नेटवर्क गड़बड़ा गया। बताया जाता है कि पांडिचेरी में पहले कभी इतना जबरदस्त तूफान नहीं आया।
पांडिचेरी तेज चक्रवाती तूफान की चपेट में है। इसकी तीव्रता इतनी अधिक है कि इसके असर से उबरने में लोगों को कई हते लगेंगे। पांडिचेरी के लोग चौन की नींद में थे, तब चक्रवाती तूफान थाने ने ऐसा विध्वंस किया जिससे पुद्दुचेरी वासियों ने पहले कभी नहीं देखा। तूफान आज सुबह चार बजे पहुंचा और अभी तक इसकी यही तीव्रता है। तेज हवाएं १२५  किलोमीटर प्रति घंटे की रतार से चल रही है। डर के कारण लोग अपनी खिड़की के बाहर झांकने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहे है। उधर, आंध्र प्रदेश सरकार ने समुद्री तूफान थाने के मद्देनजर जानमाल की सुरक्षा के ऐहतियाती कदम उठाने के लिए प्रकाशम, गुंटूर, नेल्लूर और चित्तूर जिलों में विशेष अधिकारी तैनात किए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: