थम नहीं रहा नाइजीरिया में हिंसा का दौर
दामातुरू (साई)। नाइजीरिया के अशांत उत्तरी क्षेत्र में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां एक कट्टरपंथी इस्लामी गुट के हमलों में लगभग एक सौ लोगों के मारे जाने की आशंका है। उग्रवादियों और सेना के बीच झड़पें जारी हैं। उग्रवादियों ने कई उत्तरी शहरों में विस्फोटकों से हमला किया, जहां सेना और पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। देश के थल सेना अध्यक्ष जनरल अजबुइके-इहेजीरिका ने बताया कि कट्टरपंथी गुट बोको हरम ने बृहस्पतिवार को हमले शुरू किये। यह गुट शरियत कानून लागू करना चाहता है। कट्टरपंथियों को उनके गढ़ गोम्बे राज्य की राजधानी दामातुरू से खदेड़ दिया गया है।

New Delhi Time









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें