बुधवार, 3 अक्तूबर 2012

जीव जन्तुओं की सुरक्षा के लिए संजीदा हुए गोगोई

जीव जन्तुओं की सुरक्षा के लिए संजीदा हुए गोगोई
 
(पुरबालिका हजारिका)

गोवहाटी (साई)। असम सरकार ने काजीरंगा राष्ट्रीय अभयारण्य में जीव-जन्तुओं की सुरक्षा के लिए असम वन संरक्षण बल के पचास सदस्यों की टीम भेजी है। राज्य के वन मंत्री रोकीबुल हसन ने कल गुवाहाटी में संवाददाताओं को बताया कि पचास सदस्यों का एक अन्य दल विश्व विरासत स्थल काजीरंगा अभयारण्य में इस महीने की छह तारीख को भेजा जाएगा।
सरकारी सूत्रों ने समाचार एजेंसी आॅफ इंडिया को बताया कि सुरक्षा बल की तैनाती से काजीरंगा राष्ट्रीय अभयारणय की सुरक्षा स्थिति में सुधार होगा। ये बल जानवरों का शिकार रोकने में वन विभाग की मदद करेगा। इस साल शिकारियों ने काजिरंगा में ११ गैंडों को मार डाला।
सूत्रों ने यह भी बताया कि असम सरकार ने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की है। वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने भी जांच के लिए अभयारणय का दौरा किया है। वन विभाग ने अभयारणय के आस-पा के इलाकों से अब तक कम से कम १४ शिकारियों को गिरफ्तार किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: