गुरुवार, 28 फ़रवरी 2013

मेरठ - ....... ओर होने लगा संगठित किसान


....... ओर होने लगा संगठित किसान

(सचिन धीमान)

मेरठ (साई)। मेरठ के चौ. चरण सिंह पार्क में हो रहे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के ऐतिहासिक किसान अधिकार धरने के दूसरे दिन धरने का जोर पकडता दिखाई दे रहा है। जहां मेरठ सहित आस पास के जनपदों से विभिन्न छोटे-बडे संगठन आंदोलन को समर्थन देने के लिए आये वहीं थकहारकर ओर किरकिरी कराने के बाद भारतीय किसान यूनियन आंदोलन को समर्थन करने के लिए मजबूर हो गयी। मेरठ की भारतीय किसान यूनियन शाखा के पदाधिकारी मंच पर पहुंचकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के इस आंदोलन को समर्थन देने की बात की। भारतीय किसान यूनियन  के पांच सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल समर्थन देने पहुंचा। जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य, हरेन्द्र नेहरा सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी, चौ. राजवीर सिंह मंडल अध्यक्ष मेरठ, राजेन्द्र सिंह छूर तहसील सचिव, समरपाल मंडल उपाध्यक्ष समर्थन देने वालों में है।
धरने पर दूसरे दिन बावना खाप के अध्यक्ष चौ. उधम सिंह, मेजर डा. हिमांशु, विकास बालियान, श्यामपाल सिंह चेयरमेन, राजवीर सिंह मुंडेट, उपेन्द्र सिंह, रामवीर सिंह मंडल प्रभारी, चौ. जितेन्द्र, रणपाल सिंह, राजीव सिरोही, जसवीर सिंह, बलवीर सिंह, रविकांत, सुशील शर्मा, इंजीनियर राजवीर, विजयपाल बिराना आदि हजारांे किसान मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: