शनिवार, 4 अगस्त 2012

चांदी लाए विजय कुमार


चांदी लाए विजय कुमार

(अभिलाषा जैन)

लंदन (साई)। लंदन ओलंपिक में कल भारत के निशानेबाज विजय कुमार ने २५ मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए, रजत पदक जीतकर भारत को इन खेलों में दूसरा पदक दिलाया। विजय ने क्वालीफिकेशन में ओलिंपिक रिकॉर्ड बेहतर करते हुए, पांच सौ ८५ अंक लेकर फाइनल में प्रवेश किया था।
फाइनल में उन्होंने सटीक निशाने साधते हुए ३० अंक हासिल किए। जीत के बाद विजय कुमार शूटिंग में ही पचास मीटर राइफल प्रोन में भारत के जयदीप कर्माकर मामूली अंतर से पदक से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे। स्वर्ण पदक बेलारूस के सरगेई मार्टिनो ने सात सौ पांच दशमलव एक अंक का विश्व रिकार्ड बनाकर जीता। इसी स्पर्धा में गगन नारंग १८वें स्थान पर रहे।
हॉकी में भारत ने हार की हैट्रिक लगाते हुए अपने आगे के रास्ते बंद कर लिए हैं। कल भारत को जर्मनी से दो के मुकाबले पांच गोल से हार का सामना करना पडा। डिस्कस थ्रो में कृष्णा पूनिया ने ६३ दशमलव पांच चार मीटर तक चक्का फेंक कर फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया।
डिस्कस थ्रो में सीमा अंतिल, गोला फेंक में ओम प्रकाश और ट्रिपल जंप में मयूखा जॉनी फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके। इस बीच, बॉक्सिंग में भारत के विकास कृष्ण को ६९ किलोग्राम वर्ग में पराजित घोषित किया गया है। अमरीकी टीम के विरोध के बाद अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ ने यह फैसला किया। इससे पहले, प्री-क्वार्टर फाइनल में अमरीकी खिलाघ्ी एरोल स्पेंस के साथ मुकाबले में विकास कृष्ण को विजयी घोषित किया गया था।
बैडमिंटन में साइना नेहवाल को चीन की वांग यिहान ने लगातार गेम्स में २१-१३, २१-१३ से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। कांस्य पदक के लिए आज साइना नेहवाल चीन की जिन वांग से खेलेंगी। टेनिस में लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा तथा मैक्स मिरनई और विक्टोरिया अजारेंका के बीच मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल खराब रोशनी के कारण पूरा नहीं हो सका। खेल रोके जाने के समय तक मिरनई और अजारेंका ने ७-५, ३-२ से बघ्त बना ली थी। यह मैच आज आगे खेला जाएगा।
लंदन में आज एथलेटिक्स में सुधा सिंह, बलजिन्दर सिंह, इरफान थोडी कोलोथम और गुरमीत सिंह ट्रैक पर उतरेंगे। बॉक्सिंग में एल. देवेन्द्रो सिंह फ्लाईवेट वर्ग तथा मनोज कुमार लाइट वेल्टरवेट वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी चुनौती पेश करेंगे। निशानेबाजी में महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में शगुन चौधरी अपना अभियान शुरू करेंगी। पदक तालिका में अमरीका २१ स्वर्ण सहित, ४३ पदक लेकर पहले स्थान पर है। चीन २० स्वर्ण सहित ४२ पदक लेकर दूसरे और कोरिया नौ स्वर्ण सहित १६ पदक लेकर तीसरे स्थान पर है।

कोई टिप्पणी नहीं: