रविवार, 21 अक्तूबर 2012

हिमालच में 455 उम्मीदवार मैदान में


हिमालच में 455 उम्मीदवार मैदान में

(रश्मि सिन्हा)

शिमला (साई)। हिमाचल प्रदेश की ६८ सदस्यों की विधानसभा के चुनाव के लिए अब  ४५५ उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां अगले महीने की चार तारीख को मतदान होना है। कल नाम वापस लेने का आखिरी दिन था। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कई बागी उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं लेकिन इसके बावजूद लगभग ३० सीटें ऐसी हैं जहां दोनों पार्टियों को बागी उम्मीदवारों का सामना करना पड़ेगा। हमारे संवाददाता ने बताया कि चुनाव लड़ने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, हमीरपुर से भाजपा के प्रत्याशी हैं जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, शिमला ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ेंगे।
हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार तेजी पर हैं। चुनाव आयोग द्वारा प्रचार के लिए खर्च की सीमा ग्यारह लाख तय करने की वजह से प्रदेश में चुनाव जैसा माहौल नजर नहीं आ रहा हैं। क्योंकि न तो दिवारों पर बड़े-बड़े पोस्टर लगे हैं और न ही लाउडस्पीकर का शोर सुनाई दे रहा है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में इस समय मक्के और धान की कटाई चल रही है, जिसके कारण उम्मीदवार घर-घर जाकर वोटरों को लुभाने में लगे हैं। जनजाति इलाका किन्नौर में भी यह सेब की सीज$न जोरों पर है इसलिए चुनाव प्रचार में लोगों की रूची कम नज$र आ रही है। कुल मिलाकर प्रदेश में लोग चुनाव को लेकर खामोश हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: