सोमवार, 19 नवंबर 2012

सुनीता पहुंची सकुशल धरती पर

सुनीता पहुंची सकुशल धरती पर

(यशवंत)

वाशिंग्टन डीसी (साई)। भारतीय मूल की अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स करीब चार महीने तक अंतरिक्ष में रहने के बाद आज वापस धरती पर लौट आई हैं। अब से थोड़ी देर पहले सुनीता को लेकर सोयूज अंतरिक्ष यान ने कजाखस्तान में लैंड किया।
भारतीय समय के मुताबिक सबह के करीब 4 बजे सुनीता ने अंतरिक्ष स्टेशन से धरती का सफर शुरु किया। सुनीता ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन यानी आईएसएस पर करीब चार महीने बताए। सुनीता की ये दूसरी अंतरिक्ष यात्रा थी। इससे पहले वो 2006 में अंतरिक्ष में गई थीं।
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर चार महीने बिताने के बाद उनके साथ दो अन्य अंतरिक्षयात्री भी गए। आईएसएस छोड़ने से पहले सुनीता ने कहा कि मैं घर जाने की तैयारी में हूं, लेकिन स्पेस ऐसी जगह है, जिसे छोड़ने का किसी का मन नहीं करेगा।
रवानगी से पहले विलियम्स ने शनिवार को औपचारिक तौर पर आईएसएस की कमान अपने सहयोगी नासा अंतरिक्षयात्री केविन फोर्ड को सौंप दी। उनके साथ जापान एयरोस्पेस एक्प्लोरेशन एजेंसी के अकी होशीदे और रूसी सोयुज कमांडर यूरी मालेनचेंको भी साथ वापस लौट आए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: