मंगलवार, 25 सितंबर 2012

कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 7 फीसदी बढ़ा


कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 7 फीसदी बढ़ा

(राहुल अग्रवाल)

नई दिल्ली (साई)। केन्द्र सरकार ने दीवाली से पहले अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों का डीए 7 फीसदी बढ़ा दिया है। आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक में महंगाई भत्ते में 7 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई। अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 65 बढ़कर से 72 फीसदी हो गया है। सरकार के इस फैसले से 50 लाख कर्मचारियों और करीब 30 लाख पेंशन धारकों को फायदा मिलेगा।
सरकार ने इससे पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी इसी साल मार्च में की थी। इसे 58 फीसदी से 65 फीसदी तक कर दिया गया था। उसे 1 जनवरी 2012 से लागू किया गया था। पहले शुक्रवार को आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक होने वाली थी लेकिन डीजल के दाम में बढ़ोतरी और रिटेल में एफडीआई के फैसले के बाद बदले राजनीतिक हालात के चलते बैठक स्थगित कर दी गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: